
Kanpur news: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, कुछ इस तरह से पुलिस ने किया भंडाफोड़
Sex Racket In Kanpur : कानपुर के फीलखाना थानाक्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल मालिक के साथ ही तीन लड़कियां, एक युवक व कर्मचारी को पकड़ा है।छापेमारी के दौरान होटल में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
बताते चलें कि एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने सेक्स रैकेट की सूचना पर माल रोड स्थित होटल रायल गैलेक्सी में स्वाट टीम के साथ छापेमारी की जिससे होटल में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने छापेमारी के दौरान होटल मालिक अश्विनी उर्फ आशू, शुक्लागंज निवासी दयाशंकर, किदवई नगर की महिला, ग्राहक जितेन्द्र कुमार व कर्मचारी रामकिशन को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही दो अन्य लड़किया भी मिली थी।
एडीसीपी ने बताया कि होटल मालिक आशु ने इसे समर जीत सिंह को किराए पर दे रखा था। वहीं इसे रैकेट संचालित कर रहा था। हालांकि होटल मालिक को भी इसकी पूरी जानकारी थी। होटल में सात-आठ कमरे हैं। जिसमें दो अन्य कमरे इससे हटकर अलग बने हुए थे। यहीं पर लड़कियों को लाकर रखा जाता था। आसपास के जनपदों से भोली-भाली लड़कियों को रेलवे स्टेशन या बस अड्डे से बहाने से लाया जाता था।
आरोपितों में दयाशंकर तिवारी और किदवई नगर निवासी महिला ग्राहकों को लाने का काम करते थे जिनसे घंटे के हिसाब से पैसा लिया जाता था।
एडीसीपी ने बताया कि मौके से 2400 रुपये और नौ मोबाइल फोन के अलावा यूपीआइ से भी भुगतान लेने का पता चला। जिसकी जानकारी की जा रही है साथ ही होटल को सील कराने की कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
04 Oct 2023 10:06 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
