22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परीक्षा के दबाव में टूटी हिम्मत, एचबीटीयू कैंपस में इंटर की छात्रा ने दी जान

Exam Pressure Suicide:कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र स्थित हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) कैंपस में रहने वाली 17 वर्षीय इंटर छात्रा ने परीक्षा दबाव में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच कर शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) कैंपस में रहने वाली 17 वर्षीय इंटर की छात्रा प्रकृति सिंह ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पिता ने कमरे का दरवाजा खोला तो बेटी का शव पंखे से लटका देख चीख-पुकार मच गई। वही सूचन जो पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दे रही थी इंटरमीडिएट परीक्षा -

मूल रूप से इटावा जिले के बकेवर निवासी सुनील कुमार एचबीटीयू में मैकेनिक पद पर कार्यरत हैं और परिवार के साथ कैंपस में ही रहते हैं। परिवार में पत्नी नेमा, बेटी प्रकृति और छोटा बेटा अविरल है। पिता के अनुसार प्रकृति मंधना के भवानीपुर स्थित एनएलके एकेडमी से सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा दे रही थी। 18 फरवरी को एजुकेशन की परीक्षा हुई थी, जिसे लेकर उसने संतोष जताया था। 24 फरवरी को होने वाली एकाउंटेंसी की परीक्षा को लेकर वह कुछ घबराई हुई थी, हालांकि परिवार ने उसे लगातार समझाया था कि परीक्षा को लेकर तनाव न ले।

कमरे में कर रही थी पढ़ाई -

पिता ने बताया कि आज सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे और वह कमरे में पढ़ाई कर रही थी।कुछ देर बाद जब उन्होंने बेटी के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर दरवाजा धक्का देकर खोला गया, जहां स्टॉल लगे पंखे के सहारे बेटी का शव फंदे से लटका मिला।

क्या बोले थाना प्रभारी -

नवाबगंज थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी के अनुसार शुरुआती जांच में मामला परीक्षा के दबाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद कैंपस और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।