25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanpur News: चॉकलेट का लालच,बुजुर्ग ने मासूम से की दरिंदगी की कोशिश, CCTV ने खोली पोल

Kanpur Crime News:कल्याणपुर में एक बुजुर्ग ने 8 साल की मासूम को चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज और पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी अकबरपुर गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली आठ साल की मासूम को चॉकलेट का लालच देकर अपनी दुष्कर्म का शिकार बनाने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उसे छोड़ दिया। वही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

खेलते समय मासूम को बनाया निशाना

बैरी अकबरपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि रविवार शाम को उनकी आठ वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद इस्माइल (65) की नीयत बिगड़ गई। वह मासूम के पास पहुंचा और उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। घर के भीतर आरोपी ने मासूम के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और दुष्कर्म का प्रयास किया।

चीख पुकार सुनकर जुटे पड़ोसी, आरोपी फरार होने की फिराक में था

जब मासूम ने विरोध करते हुए जोर-जोर से रोना और चिल्लाना शुरू किया, तो आसपास के लोगों का ध्यान उस ओर गया। भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी घबरा गया और बच्ची को छोड़कर वहां से हट गया। रोती-बिलखती मासूम जब अपने घर पहुंची और पिता को आपबीती सुनाई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कल्याणपुर संतोष सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर पुलिस ने भागने की फिराक में लगे आरोपी मोहम्मद इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया।

क्या बोले थाना प्रभारी -

थाना प्रभारी कल्याणपुर संतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है, जिसमें आरोपी मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इस साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है, ताकि घटना से जुड़े आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के साथ-साथ दुष्कर्म के प्रयास की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

कानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग