3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर के इन 25 अपराधियों की अवैध संपत्ति होगी जब्त, विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई का नाम शामिल

पुलिस ने ऐसे 25 अपराधियों की जमीनें चिन्हित कर उन्हें जब्त करने का प्लान बना लिया है।

2 min read
Google source verification
Kanpur police

Kanpur police

कानपुर. योगी सरकार (Yogi Government) में अपराधियों पर लगाम कसने की कवायद तेज हो गई है। विकास दुबे (Vikas Dubey) व उसके गैंग के लगभग खातमे के बाद अब ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है, जिनके पास करोड़ो की अवैध संपत्ति (Illegal Property) है। पुलिस ने ऐसे 25 अपराधियों की जमीनें चिन्हित कर उन्हें जब्त करने का प्लान बना लिया है। इनमें गैंगस्टर विकास दुबे का खास रहा जय वाजपाए का नाम भी शामिल है। जय बाजपेयी की कानपुर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई अवैध प्लॉट और मकान हैं। विकास दुबे के खौफ के दम पर जय बाजपेयी ने कानपुर में खूब संपत्ति अर्जित की है। अब इन्हें जब्त किए जाने की तैयारी है। आईजी रेंज कानपुर ने इसको लेकर बैठक की व जरूर निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- तीन साल का इंतजार क्यों... अब हर रोज देखिए राम मंदिर निर्माण, हो गई तैयारी

शराब माफिया व अवैध हथियार वाले भी निशाने पर

इसके अलावा पुलिस के रडार पर शराब माफिया विनय सिंह गौर की अवैध संपत्ति भी है, वहीं औरैया में डबल मर्डर के आरोपी कमलेश पाठक की संपत्ति भी जब्त करने के निर्देश हैं। इसके अतिरिक्त आईजी रेंज कानपुर ने अधिकारियों संग बैठक कर अवैध हथियारों के सप्लायर व फैक्ट्रियों पर भी शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए लाइसेंसी असलहे की दुकानों की भी मजिस्ट्रेट के साथ चेकिंग करने और रेंज के सभी जिलों में अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ भी अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। विकास दुबे के मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद अपराधियों की जमानत को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। आई जी रेंज कानपुर ने अपराधियों की बेल कैंसिलेशन का विशेष अभियान चलाने के लिए भी कहा है।

ये भी पढ़ें- आतंकी अबू यूसुफ़ के पड़ोसी ने दिया बड़ा बयान, वह कभी कभी ही दुकान खोलता था

Story Loader