15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur Suicide: PPN कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी, कमरे में मिला शव

कानपुर के बसंत विहार इलाके में बुधवार सुबह PPN कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह (50) का शव उनके कमरे में मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
kanpur ppn college former president alok singh suicide

representative picture (patrika)

Former Student Union President Suicide: कानपुर के बसंत विहार इलाके में बुधवार सुबह PPN कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह (50) का शव उनके कमरे में मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबह जगाने पहुंचे परिजनों ने तोड़ा दरवाजा

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात आलोक सिंह रोज की तरह घर लौटे थे। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर परिवार के लोग उन्हें जगाने पहुंचे। कई बार आवाज देने के बावजूद जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर आलोक सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था और उनके सिर में गोली लगी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कमरे की जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़ा है परिवार

आलोक सिंह के पिता केशव नाथ सिंह ने बताया कि परिवार बसंत विहार स्थित दो मंजिला मकान में रहता है। उनका नौबस्ता मौरंग मंडी में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है, जिसमें आलोक भी सहयोग करते थे। परिवार के अनुसार, पिछले कुछ समय से वह मानसिक तनाव में रहते थे। उनकी पत्नी विनीता और दोनों बेटियां लखनऊ में रहती हैं। बड़ी बेटी अनुष्का मर्चेंट नेवी में कार्यरत है, जबकि छोटी बेटी अंशिका इंटरमीडिएट की छात्रा है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर रात घर में किसी धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी, लेकिन उस समय किसी ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। आशंका है कि उसी दौरान गोली चली होगी।

कानपुर पुलिस के मुताबिक, थाना हनुमंत विहार क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा स्वयं की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।शव को पंचायतनामा की कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।