5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:इश्क हारा, जिंदगी हार गई: परिजनों के विरोध में किशोर ने फंदे को गले लगा लिया

Teen Suicide Love Affair:कानपुर के सचेंडी में 17 वर्षीय किशोर ने प्रेम प्रसंग में परिजनों के विरोध से आहत होकर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 17 वर्षीय किशोर ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसका अपनी बुआ की 15 वर्षीय बेटी से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के विरोध के चलते किशोर मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों ने कई बार दोनों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। शनिवार को वह घर से निकला और वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।

परिजनों के विरोध से था आहत

मृतक के चाचा के अनुसार, परिवार ने कई बार दोनों को समझाने की कोशिश की और बातचीत बंद करने के लिए कहा। कुछ दिन पहले किशोर अपनी प्रेमिका को घर भी ले आया था, जिसके बाद परिजनों ने समझाकर लड़की को वापस भेज दिया था। इस घटना के बाद से किशोर काफी तनाव में रहने लगा था और अंदर ही अंदर टूट चुका था। किशोर बिना बताए घर से निकल गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे परिवार की चिंता बढ़ती चली गई और रातभर उसकी तलाश जारी रही।

पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला शव

रविवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से किशोर का शव लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विरोध के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

गांव में पसरा मातम, परिजन सदमे में

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन गहरे सदमे में हैं और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोर परिवार का सहारा था, जो खेती के साथ ट्रैक्टर भी चलाता था। उसकी असमय मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।