24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐप से सेक्स रैकेट का संचालन: लड़कियों की फोटो और पैसे का लेनदेन भी ऐप से, संचालक सहित 11 गिरफ्तार

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। ऐप के माध्यम से रैकेट का संचालन होता था। रुपए भी ऐप के माध्यम से तय किए जाते थे।

less than 1 minute read
Google source verification

कानपुर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस को उसे समय बड़ी सफलता हाथ लगी। जब एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जिसमें संचालक सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो महिलाएं भी शामिल है। जिसमें एक बाल अपचारी है। गिरफ्तार युवकों की उम्र 16 से 25 साल के बीच है। अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बताया कि इंस्पेक्टर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। ऐप के माध्यम से रैकेट का संचालन होता था। लड़कियों की फोटो भी ऐप के माध्यम से कस्टमर के पास भेजी जाती थी। एसीपी पनकी मामले की विवेचना कर रहे हैं।‌ घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। ‌

कल्याणपुर थाना क्षेत्र की घटना

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गूबा गार्डन के मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी मिली। सूचना पाकर मौके पर इंस्पेक्टर कल्याणपुर अपनी टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मौके से सेक्स रैकेट संचालक शुभम पटेल और आशीष पाल को गिरफ्तार किया है। संचालकों ने मोबाइल पर एक ऐप बना रखा था। जिसके माध्यम से ग्राहकों को आकर्षित करते थे। ऐप से कस्टमर को लड़कियों के फोटो उपलब्ध कराते थे। जिसके आधार पर रेट तय होता था।

क्या कहते हैं अपर पुलिस उपयुक्त पश्चिम?

अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बताया कि फिर लड़कियों को भेजा जाता था। कस्टमर लड़कियों को होटल या फिर संचालक के घर के बेसमेंट में बनाई गई जगह पर लेकर जाते थे। ‌पुलिस की कार्रवाई में दो महिलाएं जिसमें एक बाल अपचारी, सात अन्य लोग पकड़े गए हैं। जिनकी उम्र 16 से 25 साल की उम्र के बीच है। यह कार्रवाई एसीपी पनकी के नेतृत्व में की गई है। पकड़ी गई महिलाओं के विषय में भी जांच की जा रही है। ‌