2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26, राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया

कानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतर गांव में कोहराम मचा है जहां पर साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में 26 लोगों के परिजन मौजूद है। जिनकी मृत्यु ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुई है। जबकि अभी भी कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के समय मृतक और घायल मुंडन संस्कार करा कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित आर्थिक सहायता को लोगों ने नाकाफी बताया। मृतक और घायल कोरथा गांव के रहने वाले थे।

2 min read
Google source verification
कानपुर ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26, राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया

कानपुर ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32, राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया

कानपुर घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। ट्रैक्टर ट्राली में कुल 40 लोग बैठे थे। अभी भी कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक लड़की अभी भी तालाब से निकाली नहीं जा सकी है। जिसकी तलाश की जा रही है। 26 लोगों की मौत से भीतर गांव में कोहराम मच गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव में बड़ी की संख्या में लोग मौजूद हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि हादसे में कई लोगों की मृत्यु के समाचार से बहुत व्यथित हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं।

घटना के संबंध में कृपा शंकर यादव ने बताया कि कोरथा के रहने वाले मुंडन संस्कार कराने के लिए गए थे। पिछले चौराहे पर सभी ने नाश्ता पानी किया। उन्हें यह नहीं मालूम कि ड्राइवर ने शराब पिया कि नहीं। लेकिन घटनास्थल पर गाड़ी लहराई। बोले घटनास्थल पर गड्ढे भी बहुत है। इसी बीच ट्राली अनियंत्रित हुई और पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली दोनों उल्टा हो गया। घटना के समय गाड़ी में लगभग 40 लोग बैठे थे। जिसमें 26 लोगों की मौत हो चुकी है। एक लड़की अभी भी तलाब में है। जिसको खोजने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन वह नहीं मिली खोज जारी है।

उन्होंने योगी सरकार द्वारा की गई घोषणा को नाकाफी बताया। बोले मृतक परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को दो दो लाख रुपए मिलने चाहिए। घटना के संबंध में अंकित यादव ने बताया कि अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत बचाव करने में लगभग 20-25 लोग शामिल थे। लेकिन अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

मरने वालों के नाम

मिथलेश (50) पत्नी रामसजीवन, केशकली पत्नी देशराज, किरन पुत्री शिवनारायण, पारुल पुत्री रामाधर, अंजली पत्नी राम सजीवन, राम जानकी, छिदु, लीलावती पत्नी रामदुलारे, गुड़िया पत्नी संजय, तारा देवी पत्नी टिल्लू, अनिता देवी पत्नी बीरेंद्र सिंह, सानवी पुत्री कल्लू, शिवम पुत्र कल्लू, नेहा पुत्री सुंदरलाल, मनिसा उत्तरी रामदुलारे, उषा पत्नी बृजलाल, गीता सिंह पत्नी शंकर सिंह, रोहित पुत्र रालदुलारे, रवी पुत्र शिवराम, जयदेवी पत्नी शिवराम, मायावती पत्नी रामबाबू, सुनीता पुत्री प्रहलाद, सिवानी पुत्री स्व. रामखिलावन, फूलमती पत्नी सियाराम, रानी पत्नी रामशंकर शामिल है।

अहिरवां में हुआ दर्दनाक हादसा

कानपुर में ही एक और दर्दनाक हादसे में ट्रक और लोडर की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतक परिवार मुंडन संस्कार कराने के लिए विंध्याचल जा रहा था। अहिरवां फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक और लोडर में टक्कर हो गई। देर रात हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां 5 लोगों की मौत होने की खबर है।