26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तंत्र-मंत्र के लिए बहू से करवाया गंदा काम, बोले- इससे परिवार को मिलेगा पैसा, केस दर्ज

Kanpur Tantra Mantra Case : कानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर रूह कपा देने वाली वारदात! 'करोड़पति बनने' के लिए बहू को निर्वस्त्र कर पूजा में बैठने पर किया मजबूर। 2 करोड़ रुपये और 1 किलो सोने की मांग को लेकर ससुराल वालों ने की बर्बरता।
2 min read
Google source verification

AI Generated Symbolic image.

कानपुर : कानपुर से सामने आई एक घटना ने चौंका दिया। इस घटना ने समाज की काली सच्चाई को उजागर किया है। कानपुर के पांडु नगर इलाके में एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर तंत्र-मंत्र के नाम पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे 'करोड़पति बनने' का झांसा देकर निर्वस्त्र होकर पूजा में बैठने पर मजबूर किया गया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी मार्च 2024 में एक संपन्न परिवार में हुई थी, जिसमें करीब 5 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। शादी के कुछ ही दिनों बाद घर का माहौल बदलने लगा और उसे आधी रात के बाद उठाकर तंत्र-मंत्र की पूजा में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाने लगा। सास का दावा था कि परिवार की सारी संपत्ति और व्यापार की तरक्की इसी पूजा की देन है। पूजा में शामिल होने के लिए पीड़िता के सामने कपड़े उतारने की शर्त रखी गई, जिसे उसने अपनी पारिवारिक परंपरा के विरुद्ध बताते हुए सिरे से नकार दिया।

महिला को कमरे में बंद करके पीटा

विरोध करने पर पीड़िता के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। आरोप है कि उसके पति और ससुर ने जबरन उसके कपड़े उतारे और उसे एक कमरे में बंद कर अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता ने बताया कि उसे चप्पलों से पीटा गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए कहा गया कि उसके ऊपर किसी 'बुरी शक्ति' का प्रभाव है जिसे ठीक करना जरूरी है। इस दौरान उसके पति ने भी उसका साथ नहीं दिया और वह अपने माता-पिता की अनुचित मांगों का समर्थन करता रहा।

दो करोड़ रुपए और एक किलो सोने की मांग

इस प्रताड़ना के साथ-साथ ससुराल पक्ष ने दहेज का लालच भी दिखाया। पीड़िता से मायके से 2 करोड़ रुपये नकद और 1 किलो सोना लाने का दबाव बनाया गया। लगातार हो रही हिंसा और अपमान से तंग आकर जनवरी 2025 में पीड़िता अपने मायके लौट आई और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों के हस्तक्षेप और पुलिस से संपर्क करने के बाद, कई महीनों तक चले समझौते के असफल प्रयासों के बाद आखिरकार मामला दर्ज किया गया।

महिला ने ससुरालवालों के खिलाफ दर्ज कराया केस

वर्तमान में, कानपुर के महिला थाने में पति, सास, ससुर और देवर समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी पक्ष घर और दुकान बंद कर फरार बताया जा रहा है, और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

कानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग