
Kanpur News:पहले काटी हाथ की नस, फिर युवक ने खुद को दी दर्दनाक मौत,वजह जान आप रह जाएंगे दंग
Kanpur Suicide News: कानपुर के थाना रावतपुर के अंतर्गत रहने वाले एक युवक ने हाथ की नस काट वीडियो बनाया और फिर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वही घटना की जानकारी होते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस की प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है।
बताते चलें कि रावतपुर के आनंद नगर निवासी हिमांशु सिंह (22) रावतपुर क्रॉसिंग के पास एक गारमेंट शॉप में नौकरी करता था। भोर सुबह हिमांशु ने अपने कमरे में हाथ की नस काटी और उसका वीडियो दोस्त को भेज दिया। फिर घर से अचानक चला गया। वही वीडियो देख दोस्त घर पहुंचा तो कमरे में खून तो पड़ा था लेकिन हिमांशु लापता था। वीडियो की जानकारी दोस्तों ने परिजनों कर दी। इस दौरान थोड़ी देर के बाद हिमांशु का शव पनकी रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। वही घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसीपी विकास ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।
Published on:
15 Jul 2023 08:08 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
