
कानपुर. आज दीपावली है। दुकानदार, कारोबारी, नौकरशाह और व्यापारी आमदनी में इजाफे के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। दिवाली के दिन यूं तो लक्ष्मी गणेश की पूजा ही उन्हें प्रसन्न करने के लिए काफी है, लेकिन देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर जल्दी हो इसके लिए आपको दीपावली के दिन एक छोटा सा काम जरूर कर लेना चाहिए। दीपावली पर्व पर सुबह किन्नर को मिठाइयां और कुछ पैसे दें। बदले में किन्नर से एक रुपये का सिक्का मांग कर अपनी तिजोरी में रख लें। इस टोटके से पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा भक्तों पर बनी रहेगी। इसके अलावा आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, इसके लिए अन्य उपाय भी कर सकते हैं।
पत्ते पर लिखें यह मंत्र
दीपावली पर्व आज पूरे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भक्त मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए टोटके और उपाय के लिए देर रात से ज्योतिषाचार्य के पास जाकर पूजा विधि की जानकारी ली। पंडित बलराम तिवारी के मुताबिक दीपावली के दिन एक पीपल का पत्ता तोड़कर घर में ले आएं। ध्यान रखें पत्ता कटा फटा हुआ नहीं हो। इस पत्ते पर 'ओम महालक्ष्म्यै नमः लिखकर पूजन स्थान में रख दें। इसके बाद जब शनिवार आए तो पत्ते को पीपल की जड़ में रख दें और दूसरा पत्ता लाकर पूजा स्थान पर रख दें। यह प्रक्रिया हर शनिवार करने पर आप देखेंगे कि आपके घर में धन का अगमन बढ़ रहा है।
इलायची जला कर उसकी भष्म बनाएं
पंडित बलराम तिवारी ने बताया कि मां लक्ष्मी को खुश करने के अन्य उपाय भी हैं। भक्तगण दीपावली की रात लौंग और इलायची जला कर उसकी भष्म बना लें। इस भष्म से देवी व देवताओं को तिलक लगाएं। इस तांत्रिक प्रयोग से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। बलराम तिवारी ने बताया कि इस साल बहुत लोगों को दीपावली खुशहाल करने आ रही है। बस यजमान मां को खुश करने के लिए दीपावली पर यह दस टोटके आजमा कर देखें और पूरे साल सुकून से गुजारें।
ये रहे कुछ टोटके और पूजन विधि
बलराम तिवारी ने बताया कि दीपावली पर लक्ष्मी पूजन में हल्दी की गांठ भी रखें। पूजन पूर्ण होने पर हल्दी की गांठ को घर में उस स्थान पर रखें, जहां धन रखा जाता है। दीपावली के दिन यदि संभव हो सके तो किसी किन्नर से उसकी खुशी से एक रुपया लें और इस सिक्के को अपने पर्स में रखें। बरकत बनी रहेगी।
तो समझो आप पर बरसने वाली मां लक्ष्मी की कृपा
बलराम तिवारी कहते हैं कि दीपावली के दिन घर से निकलते ही यदि कोई सुहागन स्त्री लाल रंग की पारंपरिक ड्रेस में दिख जाए तो समझ लें आप पर महालक्ष्मी की कृपा होने वाली है। यह एक शुभ शगुन है। ऐसा होने पर किसी जरूरतमंद सुहागन स्त्री को सुहाग की सामग्री दान करें। दीपावली की रात में लक्ष्मी और कुबेर देव का पूजन करें और यहां दिए एक मंत्र का जप कम से कम 108 बार करें। मंत्रः 'ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन- धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा' का जाप सात बार करें।
शंख-घंटी बजाकर करें माता की पूजा
बलराम तिवारी कहते हैं कि दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता बाहर चली जाती है। मां लक्ष्मी घर में आती हैं।
पूजन में गोमती चक्र भी रखें
पंडित बलराम तिवारी बताते हैं कि महालक्ष्मी के पूजन में गोमती चक्र भी रखना चाहिए। गोमती चक्र घर में धन संबंधी लाभ दिलाता है।
तेल का दीपक जलाएं
पंडित बलराम तिवारी के मुताबिक, दीपावली पर तेल का दीपक जलाएं। दीपक में एक लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें। किसी मंदिर हनुमान मंदिर जाकर ऐसा दीपक भी लगा सकते हैं। इसके अलावा रात को सोने से पहले किसी चौराहे पर तेल का दीपक जलाएं और घर लौटकर आ जाएं। ध्यान रखें पीछे पलटकर न देखें। इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और दरिद्रता का नाश होगा।
ऐसे नष्ट होगी नकारात्मक ऊर्जा
बलराम तिवारी बताते हैं कि दीपावली के दिन अशोक के पेड़ के पत्तों से वंदनवार बनाएं और इसे मुख्य दरवाजे पर लगाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी।
भगवान शिव पर चढ़ाएं अक्षत
बलराम तिवारी बताते हैं कि दिवाली के दिन किसी शिव मंदिर में जाएं और वहां शिवलिंग पर अक्षत यानी चावल चढ़ाएं। ध्यान रहें सभी चावल पूर्ण होने चाहिए। खंडित चावल शिवलिंग पर चढ़ाना नहीं चाहिए। इससे आपके घर में धन-धान्य की बढ़ोत्तरी होगी।
Published on:
19 Oct 2017 06:53 am

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
