21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लिव-इन रिलेशनशिप: फरवरी थी शादी, वन खंडेश्वर मंदिर के पुजारी ने ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला को मारी गोली

कानपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। जिनकी फरवरी में शादी करने की योजना थी। घटना हरबंस महल थाने के सामने की है।‌ जहां युवक किराए के मकान में रहता है।

2 min read
Google source verification

कानपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक ने महिला को गोली मार दी। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। जो उन्नाव का रहने वाला है। घटना कानपुर के हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री सम्मान निधि: 17 स्टेप्स में घर बैठे करें फार्मर रजिस्ट्री, इसके बिना नहीं मिलेगी निधि

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के ब्रह्म नगर गंगा घाट निवासी अजय मिश्रा पुत्र गोरखनाथ मिश्रा हरबंस मोहाल थाना के सामने किराए पर कमरा लिया है। बीते शनिवार को अजय मिश्रा ने साथ में रहने वाली महिला प्रिया कठेरिया को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल प्रिया कठेरिया को उपचार के लिए केपीएम हॉस्पिटल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

क्या है मामला?

अजय कुमार मिश्रा का अपनी पत्नी के साथ तलाक का मुकदमा चल रहा था। वह वन खंडेश्वर मंदिर में शनि मंदिर का पुजारी है। प्रिया कठेरिया निवासी प्लाट नंबर 4 थाना चमनगंज के पति की मृत्यु 2022 में हो गई थी। वह वनखंडेश्वर मंदिर के पास ब्यूटी पार्लर चल रही थी। यहीं पर अजय और प्रिया की मुलाकात हुई। दोनों के बीच में प्रेम संबंध हो गया। फरवरी महीने में शादी की योजना थी। हरबंस माहौल थाने के सामने अजय मिश्रा किराए का कमरा लेकर रहने लगा। प्रिया भी मिलने आया करती थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। जिसके कारण अजय ने प्रिया को गोली मार दी और मौके से भाग गया। ‌

क्या कहते हैं डीसीपी पूर्वी?

इस संबंध पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मकान मालकिन की बेटी गोली के आवाज सुनकर नीचे आई तो देखा कि अजय मिश्रा भाग कर जा रहा है। जिसे उसने पकड़ने की भी कोशिश की। वापस आकर देखा कि प्रिया कमरे में खून से लथपथ पड़ी है। घटना के कारण के विषय में पति की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा। जिसको पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ‌