22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में नाच रही घोड़ी ने मासूम बच्चे को मारी लात, दर्दनाक मौत, माता-पिता ने कानूनी कार्रवाई से किया इंकार

Mare kicked an innocent child, causing a painful death कानपुर में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान घोड़ी ने 6 वर्षीय मासूम को दुलत्ती मार दी। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय दुल्हा घोड़ी पर बैठकर मंदिर पूजन के लिए आया था। मृतक परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

2 min read
Google source verification
पलक झपकते घोड़ी ने मारी दुलत्ती

Mare kicked an innocent child, causing a painful death कानपुर में घोड़े की दुलत्ती से 6 साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हंसी खुशी के बीच लोगों में मातम छा गया। घटना के समय मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हा घोड़ी पर बैठकर मंदिर में पूजा करने के लिए आया था। बैंड बाजे के धुन के बीच घोड़ी को नचाया जा रहा था। इसी बीच पीछे से निकले 6 साल के मासूम को पलक झपकते ही घोड़ी ने दुलत्ती मारकर उछाल दिया। मासूम दीवार से टकराकर ऐसा गिरा कि फिर नहीं उठा। बेटे की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक परिजन ने पुलिस कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: कानपुर में घर के अंदर विस्फोट: कबाड़ी की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में दहशत, पुलिस मौके पर मौजूद

उत्तर प्रदेश के कानपुर के हनुमंत विहार ठाकुर चौराहा के रहने वाले बाजपेई परिवार में लड़के की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बीते रविवार को दुल्हा घोड़ी पर बैठकर मंदिर में परिवार के सदस्यों के साथ पूजा अर्चना करने आया था। उसी समय हनुमंत विहार ठाकुर चौराहा निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता का 6 वर्षीय पुत्र कृष्णा सीढ़ियों से उतरकर घोड़े के पीछे से निकल रहा था कि अचानक घोड़े ने दोनों पैरों पर उछाल कर दुलत्ती मार दी।

उपचार के दौरान हुई मौत

आनन-फानन कृष्ण को लेकर निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। गोविंद नगर रीजेंसी और फिर वहां से सर्वोदय नगर एजेंसी भेजा गया। जहां बीते सोमवार को उपचार के दौरान कृष्ण की मौत हो गई। कृष्ण की मौत से पिता सुरेश गुप्ता और मां स्वाति गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल है। काफी मन्नतों के बाद कृष्णा उनके जीवन में आया था।

मृतक परिजन ने कानूनी कार्रवाई से इंकार किया

हनुमंत विहार थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक परिजनों से बातचीत की। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। मां स्वाति गुप्ता ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बोली- हमें कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करनी है। थाना प्रभारी उदय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।