ऐसा हुआ रिसर्च
नेशनल प्रोग्राम ऑन कांटेनमेंट ऑफ एंटीमाइक्रोबायल रजिस्टेंस के तहत आईसीएमआर और नेशनल सेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल की ओर से देश के 17 सेंटरों पर यह रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू किया गया. इसमें मुंबई, दिल्ली, उदयपुर, कानपुर, मदुरै जैसे शहर शामिल किए गए. जून 2015 में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में एंटी माइक्रोबायल रेसिस्टेंट लैब बनाई गई. इसमें एंटीबायोटिक रजिस्टेंस बैक्टीरिया पर रिसर्च शुरू हुआ.