24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटाखों का अवैध भंडारण: घर के अंदर से बरामद हुआ डेढ़ सौ कुंतल विस्फोटक, दो फरार

Kanpur Firecracker recovered कानपुर में पटाखों का अवैध भंडारण का खुलासा हुआ है।‌ 300 कार्टून में अलग-अलग प्रकार के विस्फोटक पटाखे बरामद किए गए हैं। मौके से दो आरोपी फरार हो गए।
2 min read
Google source verification
बरामद पटाखे (फोटो सोर्स- 'X' कानपुर वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- 'X' कानपुर वीडियो ग्रैब

Kanpur Firecracker recovered कानपुर में विस्फोट के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है। लगातार पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक मकान में छापा मारा।‌ इस दौरान डेढ़ सौ कुंतल पटाखा बरामद किया है। छापामार कार्रवाई शुरू होते ही दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए। एसीपी आकांक्षा पांडे ने बताया कि पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। ‌मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

मेस्टन रोड अति व्यस्ततम मार्ग

उत्तर प्रदेश के कानपुर का मेस्टन रोड अति व्यस्ततम मार्गों में से एक है। जहां दिन हो या रात खूब चहल-पहल रहती है। मेस्टन रोड के बीच का डिवाइडर मोटरसाइकिल और वाहनों से बनता है। जो विस्फोटक की दृष्टिकोण से और भी खतरनाक हो जाता है। बड़े चौराहा से कोतवाली होते हुए मेस्टन रोड का मार्ग निकलता है। कोतवाली पुलिस ने राम गोला निवासी मोहम्मद मेराज कुरैशी और उसके भाई अब्दुल रहमान कुरैशी के घर में छापा मारा। मौके पर पटाखों का भंडारण दे पुलिस की आंखें खुली की खुली रह गई। 300 कार्टूनों में लगभग डेढ़ सौ कुंतल पटाखा बरामद किया गया। जिसमें अलग-अलग तरह के पटाखे थे।

बरामद पटाखों के नाम

बरामद पटाखे में विशाल कलर रेड क्रैकर, विशाल कलर स्पार्कल, मुन्ना पटाखा, टाइगर रोल कैप, गिन्नी कलर, लपार्ड किंग ओरिजिनल, शिखा कलर स्पार्कल, रेड क्रैकर, ओजोन टाइटन, रेड क्रैकर, क्लासिक रोल कैप, मिलन कलर स्पार्कल, वॉल गेट, रेल रोल कप, ओरिजिनल मैजिक शार्ट, ओरिजिनल पाप पाप, रोलिंग कैप, रेड क्रैकर, वंडर थ्रो, रिंग कैप आदि नाम के पटाखे मिले हैं। पुलिस को देख मौके से दो आरोपी भाग निकले। एसीपी कोतवाली आकांक्षा पांडे ने बताया कि अवैध भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। अभियान चलाया जा रहा है।‌ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।