13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon 2025: 16 साल बाद मानसून समय से पहले देगा दस्तक, सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान

Monsoon 2025 latest alert कानपुर के सीएसए मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मानसून 2025, 16 वर्षो बाद समय से पहले दस्तक देगा। बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। अल नीनो का भी असर नहीं दिखाई पड़ेगा।

2 min read
Google source verification

Monsoon 2025 latest alert मानसून को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। यदि ऐसा होता है तो 2009 के बाद पहली बार इतनी जल्दी मानसून सक्रिय हो रहा है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। ‌उन्होंने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है। यह 8 जुलाई तक पूरे देश में सक्रिय हो जाता है। 17 सितंबर के आसपास मानसून उत्तर पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू कर देता है। 15 अक्टूबर तक मानसून का असर पूरी तरह खत्म हो जाता है। ‌

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर जयकांत और उसके तीन भाइयों को अदालत ने किया बरी, बिकरू कांड से भी जुड़ा है नाम

मौसम विभाग के अनुसार मानसून 2018 में 29 में को केरल पहुंचा था। जबकि 2019 में 8 जून को, 2020 में 1 जून को, 2021 में 3 जून को, 2022 में 29 मई को, 2023 में 8 जून को और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी।

सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अप्रैल महीने में आईएमडी ने मानसून 2025 को लेकर पूर्वानुमान जारी किया था। जिसके अनुसार इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया गया था। आईएमडी ने अल नीनो की स्थिति को भी खारिज कर दिया था। बताया गया कि अल नीनो भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम बारिश का जिम्मेदार होता है।

क्या कहते हैं बारिश के आंकड़े?

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 87 सेंटीमीटर और 96 प्रतिशत से 104 प्रतिशत बारिश को सामान्य बारिश कहा जाता है। 90 प्रतिशत से कम वर्षा को कम, 90 से 95 प्रतिशत के बीच के बारिश को सामान्य से कम, 105 से 110 प्रतिशत के बीच हुई बारिश को सामान्य से अधिक, 110 प्रतिशत से अधिक वर्षा को बारिश को अधिक वर्षा माना जाता है।