
फोटो सोर्स वीडियो ग्रैब
Monsoon 2025 broke record of 16 years नौतपा की तरह कहीं मानसून भी तो धोखा नहीं दे रहा है? यह सवाल तब उठ रहा है। जब सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे कह रहे हैं कि केरल में मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास दस्तक देता है और मध्य जुलाई में पूरे देश में बारिश होने लगती है। इस वर्ष मानसून जल्दी आने से किसानों में खुशी का माहौल है। लेकिन डर भी बना हुआ है कि कहीं मानसून आगे रुक तो नहीं जाएगा? मौसम विभाग का कहना है कि पिछले कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसका असर बारिश पर दिखाई पड़ रहा है।
डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब जून के पहले और दूसरे हफ्ते में मानसून कमजोर पड़ गया है। ऐसा 16 साल में पहली बार हो रहा है। जब जल्दी हो रही मानसून की बारिश पर ब्रेक लग सकता है। लेकिन चिंता की बात नहीं है।
मौसम विभाग के हवाले से उन्होंने बताया कि मानसून के रफ्तार पकड़ने की तारीख भी बताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 11, 12 जून से एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगा। इसके जरिए देश में 70 फ़ीसदी बारिश होती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 11 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में मौसम संबंधी कई बदलाव होने की संभावना है। जिससे मानसून एक बार फिर तेजी पकड़ेगा और इसके उत्तरी हिस्से में आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल हो रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दोपहर में बारिश होने की संभावना है। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। बुधवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
04 Jun 2025 07:09 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
