26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसून में लगा ब्रेक, जानें कब होगा सक्रिय? पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाएं करेंगी जनजीवन प्रभावित

कानपुर में मानसून में ब्रेक लग गया है। अब इसके सक्रिय होने की कोई निश्चित तारीख नहीं है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाएं जनजीवन अस्त-व्यस्त करे

2 min read
Google source verification
तापमान 42 डिग्री पहुंचने की संभावना फोटो सोर्स वीडियो ग्रैब

फोटो सोर्स वीडियो ग्रैब

आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार जेठ महीने के 10 दिन कैसे निकल गए? पता ही नहीं चला। लोगों को गर्मी का एहसास भी नहीं हुआ। लेकिन अब पाकिस्तान से आने वाली गर्म हवाएं धीरे-धीरे देश में पैर फैला रही हैं। जिससे जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो जाएगा। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मानसून फिलहाल ठप पड़ा है।‌ कब तक इसकी वापसी होगी, कब सक्रिय होगा? जिसकी कोई निश्चित तारीख नहीं है. इस बीच कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी असर नहीं डाल रहा है। 15 जून तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आसमान साफ रहेगा। कानपुर मंडल के जिलों में भी तेज धूप के साथ तापमान और गर्मी बढ़ने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें: नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मानसून जून के अंतिम सप्ताह या फिर जुलाई के प्रथम सप्ताह में आने की संभावना है।‌ 14-15 जून को एक पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। लेकिन यह कितना सक्रिय होगा? यह सहायक मौसमी घटकों पर निर्भर करता है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान सामान्य तक पहुंच सकता है। लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। शनिवार 7 जून को आसमान साफ रहेगा अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है‌ आसमान साफ रहेगा।

कैसा रहेगा 9 जून से 11 जून तक का मौसम?

सोमवार 9 जून का तापमान 31 डिग्री से लेकर 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि मंगलवार 10 जून तापमान 32 डिग्री से 45 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। बुधवार 11 जून को भी न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 42 डिग्री रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा।