शुरुआत के एक घंटे में आए रूझानों के अनुसार भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय व बसपा प्रत्याशी अर्चना निषाद में कुछ देर के लिए टक्कर देखने को मिली। लेकिन ज्यों ही गिनती आगे के चरणों की शुरू हुई भाजपा मेयर प्रत्याशी लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं। तो दूसरे स्थान के लिए कांग्रेस प्रत्याशी वंदना मिश्रा भी लगी हुईं है। भाजपा प्रत्याशी 44925 मत, कांग्रेस प्रत्याशी 34213 मत, सपा प्रत्याशी माया रतन गुप्ता 16306 मत व चौथे स्थान पर बसपा की अर्चना निषाद 12794 मत पा चुकी थी। रूझानों के अनुसार एक फिर भाजपा कानपुर नगर निगम पर काबिज होती दिखाई दे रही है। जिससे कानपुर में भाजपा की लगातार तीसरी जीत हो जाएगी।