1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब फाइनली होगा कानपुर-प्रयागराज हाई-वे का चौड़ीकरण

कानपुर (चकेरी) से लेकर प्रयागराज (कोखराज) तक एनएच 2 के चौड़ीकरण का काम शुरू करने की प्रक्रिया ने एक कदम और तय कर लिया है. नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और हाई-वे निर्माण के लिए चयनित कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्‍टेंडिंग (एमओयू) साइन कर लिया गया है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 24 Nov 2018, 8:26 AM IST

Kanpur

अब फाइनली होगा कानपुर-प्रयागराज हाई-वे का चौड़ीकरण

कानपुर। कानपुर (चकेरी) से लेकर प्रयागराज (कोखराज) तक एनएच 2 के चौड़ीकरण का काम शुरू करने की प्रक्रिया ने एक कदम और तय कर लिया है. नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और हाई-वे निर्माण के लिए चयनित कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्‍टेंडिंग (एमओयू) साइन कर लिया गया है. एनएचएआई के अधिकारियों ने एमओयू को मुख्‍यालय की मंजूरी के लिए भेज दिया है. अब आखिर में मंजूरी मिलते ही कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी कर मौके पर काम शुरू कराया जाएगा.

ऐसी मिली है जानकारी
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार एनएच 2 को चार लेन से छह लेन करने के लिए एनएचएआई ने बीते वर्ष कंपनी का चयन किया था. वहीं अब ऐसा मालूम पड़ा है कि करीब 1430 करोड़ रुपए की लागत से 145 किलोमीटर लंबे हाई-वे का चौड़ीकरण किया जाएगा. चौड़ीकरण की राह में आ रहे 12,305 पेड़ों की कटान का काम फिलहाल पूरा हो गया है. निर्माण कंपनी ने कानपुर से प्रयागराज तक चौड़ीकरण के लिए तीन निर्माण प्‍लांट लगा दिए हैं. इनमें से एक शहर में लगाया गया है.

ऐसा बताया जानकारों ने
एनएचएआई के महाप्रबंधक सह परियोजना निदेशक पुरूषोत्‍तम लाल चौधरी ने बताया कि निर्माण कंपनी के साथ एमओयू साइन कर इसे मुख्‍यालय की मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है. मंजूरी मिलने के बाद वर्क ऑर्डर जारी होगा और मौके पर चौड़ीकरण का काम शुरू कराया जाएगा. जाहिर तौर पर चार लेन से छह लेन हो जाने के बाद कानपुर से प्रयागराज तक का सफर पहले से बेहतर और आसान हो जाएगा.

होती है वाहनों की आवाजाही
मालूम हो कि कानपुर-प्रयागराज रूट पर बड़ी संख्‍या में वाहनों की आवाजाही होती है. यहां लगातार बढ़ रहे वाहनों के लोड को देखते हुए ही एनएच 2 के इस हिस्‍से को फोर लेन से सिक्‍स लेन करने की बात चल रही थी. इसके लिए जिम्‍मेदार अधिकारियों की तरफ से पिछले साल से तैयारियां की जा रही थी. जिनपर अब जाकर समझौता हो पाया है. अब जल्‍द ही चौड़ीकरण का काम शुरू होने की उम्‍मींद है.