30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिकरू में 25 साल बाद बहाल हुआ लोकतंत्र, गांव को मिली महिला प्रधान

गांव में देश की आजादी जैसा माहौल है, लोग जश्न मना रहे है।

3 min read
Google source verification
Mahila Pradhan Madhu

Panchayat Chunav Result Democracy restored in Bikaru after 25 years

कानपुर. कुख्यात अपराधी विकास दुबे की मौत के बाद बिकरू गांव में 25 साल बाद लोकतंत्र बहाल हुआ है। बिकरू को ढाई दशक बाद निर्वाचित महिला प्रधान मिली है। गांव में देश की आजादी जैसा माहौल है, लोग जश्न मना रहे है। विकास दुबे ने 25 साल तक लोकतंत्र को अपनी कोठी की चौखट से बंधक बनाकर रखा था। गांव में विकास दुबे की मर्जी से निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने जाते थे। किसी कि हिम्मत नहीं थी कि विकास दुबे के प्रत्याशी के विरोध में नामांकन करा दे। विकास दुबे एनकाउंटर के पहली बार ऐसा हुआ है कि बिकरू गांव से ग्राम प्रधान के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। बिकरू में 25 साल बाद गांव में प्रत्याशियों ने खुल कर प्रचार प्रसार किया था। गांव में होर्डिंग और पोस्टर दिखे थे।

यह नाजारा कुछ इस तरह का था कि जिस प्रकार देश की आजादी के बाद पहला चुनाव था। रविवार को हुई काउंटिंग में बिकरू गांव की मधू ने अपने विरोधी बिंद कुमार को 54 वोटों से हरा दिया। मधु को 381 वोट मिले है, और बिंद कुमार 327 वोट। मधु और बिंद कुमार के बीच कांटे की टक्कर थी। दुर्दांत अपराधी विकास दुबे ने बीते 2 जुलाई की रात अपने गुर्गों के साथ मिलकर आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद यूपी एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर विकास दुबे समेत उसके 6 साथियों को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया था। विकास दुबे की मौत के बाद ही बिकरू गांव में लोकतंत्र एक बार फिर से ‘जिंदा’ हो गया था। पंचायत चुनाव 2021 बिकरू गांव के लिए नया सबेरा लेकर आया है।

पंचायत चुनाव 2021 में बिकरू गांव में ग्राम प्रधान की सीट अनुसूचित जाति जनजाति के खाते में गई थी। बिकरू ग्रामसभा में डिब्बानिवादा मजरा आता है। गांव की आबादी लगभग 800 थे। बिकरू गांव में 7 दावेदारों और मजरा डिब्बानिवादा से 3 दावेदारों ने नामांकन किया था। पहले लोकतंत्र की चाभी विकास के हाथ में थी, लेकिन अब निर्वाचित प्रत्याशी के हाथ में गांव के विकास की चाभी है। बिकरू गांव की नवनिर्वाचित प्रधान मधु देवी का कहना है कि 25 साल बाद गांव ने अपना प्रधान चुना है। पहले विकास के हाथ में सत्ता की चाभी थी। लेकिन एक निर्वाचित प्रधान के हाथ में गांव के विकास की चाभी है। मुझे पूरा यकीन है कि गांव के विकास में मुझे ग्रामीणों का पूरा समर्थन मिलेगा।

ये भी पढ़ें - इस ग्राम पंचायत का सबसे पहले आएगा रिजल्ट, मतों की गिनती का यह है नियम

चुनाव जीतने के बाद मिली लोकतंत्र की चाभी

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का जैसे-जैसे कद बढ़ता गया। उसकी जड़े मजबूत होती चली गई। विकास जिसको चाहता था, उसको ग्राम प्रधान बनाता था। 1995 में विकास दुबे पहली बार ग्राम प्रधान चुना गया था। चुनाव जीतने के बाद लोकतंत्र की चाभी उसके हाथ लग गई। सन् 2000 में अनुसूचितजाति की सीट होने पर विकास ने गांव की गायत्री देवी को प्रत्याशी बनाया था। गायत्री देवी चुनाव जीत कर प्रधान बन गई। 2005 में जनरल सीट होने पर विकास के छोटे भाई दीपक की पत्नी अंजली को निर्विरोध प्रधान चुना गया।

ये भी पढ़ें - मतगणना स्थल पर उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, डीएम की अपील का भी नहीं दिखा असर

2015 में दोबारा निर्विरोध चुनी गई थी ग्राम प्रधान

सन् 2010 में बैकवर्ड सीट होने पर विकास ने रजनीश कुशवाहा को मैदान में उतारा था। रजनीश कुशवाहा ग्राम प्रधान चुना गया। 2015 में अंजली दुबे दोबारा निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनी गई थी। प्रधान कोई भी बने लेकिन उसकी चाभी विकास के हाथों में रहती थी। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की मौत के बाद बिकरू गांव में 25 साल बाद लोकतंत्र का उदय हुआ है। बिकरू को निर्वाचित महिला ग्राम प्रधान मिली है। मधु देवी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि वह अपने कार्यकाल में निर्स्वाथ भाव से गांव की सेवा करेंगी।

Story Loader