16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान नीलकंठ के पसंदीदा फूलों से पुलिस विभाग की इमारतों को मिलेगी पहचान, लगेंगे सभी थानों में पौधे

Kanpur Police commissioner planted Jacaranda plant पुलिस कमिश्नर ने रिजर्व पुलिस लाइन में ऐसे पौधे को लगाया। जिससे कि पुलिस विभाग के भवनों को नई पहचान मिलेगी। बैगनी रंग के ये फूल भगवान नीलकंठ को भी प्रिय है।

less than 1 minute read
Google source verification
पौधारोपण करते पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार

Kanpur Police commissioner planted Jacaranda plant भगवान श्री नीलकंठ को जकरंदा (नीलमोहर) के फूल अति प्रिय हैं। इन्हीं फूलों से अब पुलिस विभाग की बिल्डिंगों को जाना जाएगा। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर में जकरंदा यानी नीलमोहर के पौधों को लगाया। इस मौके पर त्रिनेत्र एम्बेसडर, स्थानीय पार्षद और संभ्रांत व्यक्ति भी मौजूद थे। जिन्होंने भी जकरंदा का पौधा लगाया। जकरंदा के पौधों में बैगनी कलर के फूल आते हैं। पर्यावरण को शुद्ध बनाने के साथ फूलों की खूबसूरती से लोगों को ताजगी का एहसास होगा।

यह भी पढ़ें: उन्नाव में 400 करोड़ रुपए की ठगी का मुकदमा दर्ज, 200 से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार

Kanpur Police commissioner planted Jacaranda plant सावन का आखिरी सोमवार रिजर्व पुलिस लाइन के लिए खास दिन था। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बाबा नीलकंठ को अति प्रिय सावन मास के आखिरी सोमवार को जकरंदा या नीलमोहर का पौधा रोपण किया। जकरंदा का पेड़ बेहद आकर्षक होता है और अपने खूबसूरत नील और बैगनी रंग के सुंदर फूलों के लिए जाना जाता है। जिसे आम जनमानस नीलमोहर के नाम से जानता है। आखिरी सोमवार को जकरंदा का पौधा लगाकर श्रद्धा के रूप में भोले को अर्पित किया। यह वृक्ष फूलों की खूबसूरत छटा बीखेरने के साथ पर्यावरण को भी शुद्ध करेगा।

क्या कहते हैं पुलिस कमिश्नर?

Kanpur Police commissioner planted Jacaranda plant अखिल कुमार ने कहा कि जनपद के सभी थानों में जनप्रतिनिधियों की मदद से जकरंदा के पौधे लगाए जाएंगे। सीजन में बहुत ही अच्छे फूल आते हैं। इन्हें आम लोग नीलमोहर के रूप में जानते हैं। नीलकंठ भगवान के श्रद्धा और सम्मान में पूरे जिलों के थानों में लगाए जा रहे हैं। कुछ वर्षों के बाद जब पौधे फूल देंगे तो बहुत ही अच्छा लगेगा। पुलिस की बिल्डिंग को इनसे पहचान मिलेगी।