डेंजर जोन बना कुलीबाजार
बतादें कुली बाजार इनदिनों कोरोना वायरस का डेंजर जोन बन चुका है। कानपुर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले कुली बाजार से ही जुड़े हुए हैं। इसके अलावा अनवरगंज, कर्नलगंज, जाजमऊ, रोशननगर, किदवईनगर, चमनगंज आदि जगहों पर कोरोना वायरस का कहर देखा जा रहा है। पुलिस-प्रशासन ने पहले ही इन इलाकों को हाॅटस्पाॅट घोषित कर सील कर दिया है। आने-जाने वालों पर रोक के साथ द्रोन के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है।