14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांजा तस्करों से कानपुर में पुलिस की मुठभेड़, 8 से 10 किलो मादक पदार्थ बरामद

Kanpur: कानपुर में गांजा तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। फिलहाल, दोनों तस्करों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

2 min read
Google source verification
kanpur

Kanpur:कानपुर ने महाराजपुर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने अनुसार इन बदमाशों के पास से 8 से 10 किलो तक मादक पदार्थ प्राप्त हुआ है। घटना के फुटेज में बदमाशों की स्कूटी एक तरफ सड़क पर गिरी हुई है। इसके अलावा आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।

जवाबी फायरिंग में घायल हुए दोनों बदमाश

दरअसल, महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गांजा तस्करों के बीच देर रात यह मुठभेड़ हुई। एस के सिंह, पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे से होते हुए स्कूटी पर सवार बदमाश मादक पदार्थों को लेकर आ रहे हैं। पहले से ही मुस्तैद पुलिस की टीम ने जब उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: दिसंबर तक नए लुक में नजर आएगा प्रयागराज एयरपोर्ट, महाकुंभ 2025 में मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधाएं

अस्पताल में भर्ती हैं दोनों बदमाश

एस के सिंह ने बताया, "पुलिस को पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग मादक पदार्थों की तस्करी में लगे हुए हैं। मंगलवार शाम को भी जब इस मामले में सूचना मिली तो पुलिस की टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए हैं। उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।"

यह भी पढ़ें: फटाफट करें घर जाने की टिकट, रेलवे ने छठ-दीपावली के लिए चलाई दो स्पेशल ट्रेनें

पुलिस टीम को दिया गया 25 हजार का इनाम

उन्होंने आगे बताया, "इन लोगों के पास से काफी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर के निर्देश के अनुसार कार्रवाई हुई है, जिसके अनुसार जो भी मादक पदार्थ की सप्लाई करता है वह समाज में गलत चीज की सप्लाई करता है। उसी कड़ी में यह एक्शन लिया गया है। इसके साथ ही मेरे द्वारा पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम भी दिया गया है। शासन, प्रशासन और पुलिस कमिश्नर की मंशा के अनुरूप यह कार्रवाई हुई है।"