
Missing Rs.38.78 lakh cash and Rs 2.5 lakh jewellery from police station malkhana कानपुर में जब्त किए गए कीमती सामान और नगदी को थाना के माल खाना में रखा गया था। जो गायब हो गया है। जिसका खुलासा हेड मुहर्रिर के ट्रांसफर के बाद हुआ। चार्ज ट्रांसफर करने के समय कुल 21 माल गायब मिले। जिसमें जेवर, मोबाइल के साथ नगदी भी शामिल है। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण महेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर का गोविंद नगर थाना उस समय चर्चा में आ गया। जब तत्कालीन हेड मोहर्रिर ट्रांसफर के बाद चार्ज दे रहा था। माल खाना में रखें समान और रजिस्टर के मिलान के समय 21 सामान नहीं मिला। जिसमें 38.78 लख रुपए नगदी और 2 लाख 52 हजार 280 रुपए के जेवर, मोबाइल शामिल है। बताया जाता है गंभीर धाराओं के मुकदमे से जुड़ी फाइल भी गायब है।
माल खाने में तैनात हेड मोहर्रिर दिनेश चंद्र तिवारी का प्रमोशन के बाद 17 अगस्त 2022 को लखनऊ ट्रांसफर हो गया। करीब 2 साल बाद उन्होंने वर्तमान हेड मोहर्रिर को माल खाने में रखे गए सामानों की सूची दी तो इसका खुलासा हुआ। गोविंद नगर इंस्पेक्टर ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है।
मालखाना से गायब सामान के विषय में जानकारी देते हुए अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण महेश कुमार ने बताया कि मामला गोविंद नगर थाना का है। पूर्व हेड मोहर्रिर दिनेश चंद तिवारी 2020 से 2022 तक थाने में तैनात थे। चार्ज स्थानांतरण करने के दौरान 21 सामान गायब मिला। जिसकी कीमत करीब 41 लाख रुपए है। इस समय दिनेश चंद्र तिवारी लखनऊ में तैनात है। जिनके खिलाफ 'सरकारी कर्मचारियों के विश्वासघात' की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
23 Feb 2025 08:11 am
Published on:
23 Feb 2025 08:08 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
