Northern Railway banned operation of 14 trains उत्तर रेलवे ने कुंभ 2025 में चलने वाली स्पेशल ट्रेन और बालामऊ में प्लेटफार्म पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर 14 गाड़ियों के संचालन पर रोक लगाई है। जिसमें लखनऊ से खुलने वाली शाहजहांपुर, बालामऊ पैसेंजर, बालामऊ से शाहजहांपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर, सीतापुर सिटी से शाहजहांपुर, सीतापुर सिटी से कानपुर, बालामऊ से कानपुर, बालामऊ से सीतापुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन शामिल है। इन गाड़ियों को पुनः कब शुरू किया जाएगा। इसकी भी जानकारी दी गई है। यह सभी ट्रेन 28 फरवरी और 1 मार्च से प्रभावित होंगी।