5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केसरिया रंग में रंगा कानपुर, भगवा पंडाल में शपथ लेंगी महापौर

शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व महापौरों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है...

2 min read
Google source verification
Pramila Pandey mayor and parshad oath in kanpur up hindi news

केसरिया रंग में रंगा कानपुर, भगवा पंडाल में शपथ लेंगी महापौर

कानपुर. निकाय चुनाव के 16 में से 14 नगर निगम में कमल खिला। सभी भाजपा महापौर सीएम मिलने के बाद पीएम से आर्शीवाद लेने के लिए दिल्ली गए और वहां से उन्हें गुजरात में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया। शनिवार को नवनिर्वाचित महापौर शहर लौटीं और उनकी ताजपोशी का दिन मुकर्रर कर दिया गया। मंगलवार को प्रमिला पांडेय नगर निगम के पास बने भव्य भगवा पंडाल में अपने पार्षदों के साथ शपथ लेंगी। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य , कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सत्यदेव पचौरी के साथ विधायक व संगठन से जुड़े नेता और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

110 पार्षद भी लेंगे शपथ

सूबे के निकाय चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत का असर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में भी देखने को मिला। मंगलवार को नगर निगम स्थित एक भव्य भगवा पंडाल बनाया गया है जहां नवनिर्वाचित महापौर के साथ ही 110 पार्षदों के शपथ लेंगे। इस पंडाल में स्टेज से लेकर पर्दे भगवा रंग में रंगे गए हैं। कार्यक्रम में प्रदेश कैबिनेट के कई मंत्री भी शामिल होंगे इसलिए नगर निगम के अफसर व कर्मचारी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे है। नगर निगम के अफसर शहर की सरकार के शपथ को यादगार बनाने के लिए दो दिन से दिनरात काम पर जुटे हैं। पार्षदों को दस’दस निमंत्रण पत्र दिए गए हैं, ताकि वे अपने रिश्तेदार और करीबियों को भी समारोह में आमंत्रित कर सकें। साथ ही सभी ं जनप्रतिनिधियों को भी समारोह में खासतौर से बुलाया गया है।


पूर्व महापौर को भी भेजा गया है निमंत्रण

कानपुर की सरकार के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व महापौरों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि हमने विरोधी दलों से चुने गए पूर्व महापौर को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया है। सबसे पहले कमिश्नर प्रमिला पांडेय को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद सभी 110 पार्षद बारी-बारी से पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। भाजपा पार्षद भगवा गमछे के साथ शपथ समारोह में आएंगे। विष्णुपुरी से भाजपा पार्षद पप्पू पांडेय ने कहा कि भगवा एक पहचान और भारत की संस्कृति का रंग है। हमने इस खास दिन के लिए भगवा कुर्ता और पायजाता छिलवाया है।


सरला सिंह के बाद प्रमिला लेंगी शपथ

21 साल पहले भाजपा के टिकट से कानपुर की पहली महिला महापौर सरला सिंह चुनी गई थीं। इसके बाद 2017 में महिला आरक्षित सीट होने के बाद दूसरी बार भाजपा की प्रमला पांडेय ने कांग्रेस की वंदना मिश्रा को हराकर महापौर चुनी गईं। कानुपर की पहली महिला महापौर सरला सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया, लेकिन उनकी क्षवि के चर्चे आज भी लोग करते हैं। भाजपा नेता अजय अग्निहोत्री कहते हैं कि जिस तरह से कनपुरिए प्रमिला पांडेय को दीदी कह कर पुकारते हैंख् उसी तरह सरला सिंह को भी लोग दीदी के उपनाम से पुकारा करते थे। दोनों के काम करने का अपना अलग तरीका है। दोनों की क्षवि इमानदार और तेज-तर्राक जनप्रतिनिधि के रूप में जानी जाती है।