19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश के इस नेता ने व्यापारी से मांगी रंगदारी, मना करने पर कर दी ताबड़तोड़ और फायरिंग

तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है...
2 min read
Google source verification
Prince Lala demand extortion from businessman in Kanpur

अखिलेश के इस नेता ने व्यापारी से मांगी रंगदारी, मना करने पर कर दी ताबड़तोड़ और फायरिंग

कानपुर. उत्तर प्रदेश की सत्ता की बेदखल होने के बाद भी सपाई बाज नहीं आ रहे हैं और आए दिन आमलोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कल्याणपुर में आया, जहां समाजवादी पार्टी युवा वाहिने के एक नेता ने रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी के घर पर धावा बोल दिया। दुकान में तोड़फोड़ की और जब कुछ लोगों ने विरोध किया तो ताबड़तोड फायरिंग कर सनसनी फैला दी। इतना ही नहीं पीड़ित के घर पर भी आरोपियों ने फायर झोंकने के अलावा पथराव किया। पुलिस के आने की खबर लगते ही सपा नेता अपने आधा दर्जन से ज्यादा गुर्गो के साथ भाग खड़ा हुआ। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पैसे नहीं देने पर किया हमला

कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास निवासरी प्रिंस लाला का इलाके में खासा दबदबा है और इसके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज है। प्रिंस समाजवादी पार्टी की युवा वाहिना का सदस्य बताया जा रहा है और अपने एफबी में पूर्व सीएम अखिलेश के साथ फोटो भी लगाए है। प्रिंस पर आरोप है कि उसने गुरूवार को वह कल्याणपुर स्थित एक मोबाइल शॉप करोबारी अमित सिंह से 20 हजार की रंगदारी मांगी। कारोबारी ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो सपा नेता अपने आधा दर्जन से ज्यादा साथियों के साथ कारोबारी की दुकान में आ धमका और कारोबारी की दुकान में धावा बोल दिया। कारोबारी दुकान को बंद कर घर में घुस गया। इस दौरान प्रिंस ने एकाएक फायरिंग शुरू कर दी और गई फायर कारोबारी के घर में निशाना लगा कर किए।

फिर किया पथराव

पीड़ित ने बताया कि फायरिंग के बाद आरोपियों ने जमकर पथराव किया और जान से मारने की धमकी दी। पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंच पाती उससे पहले सभी आरोपी भाग गए। इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि प्रिंस अपराधी है और इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। सपा सरकार के दौरान प्रिंस लोगों से हफ्ता वसूली करता था। लेकिन यूपी में योगी सरकार आने के बाद लोगों ने पैसा देना बंद कर दिया तो वो आग बबूला हो गया और क्षेत्र में दहशत कायम करने के लिए मेरे घर में आकर फायरिंग की।

20 हजार दो नहीं तो ठोंक दूंगा

पीड़ित का आरोप है प्रिंस ने गुरूवार की सुबह मुझसे 20 हजार रूपए की रंगदारी मांगी। मैंने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया तो अरोपी ने फोन पर अपशब्द कहे और अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि प्रिंस अपने साथियों के साथ आकर मेरे घर पर फायर व पथराव करने के साथ गोली मारने की धमकी दी। वहीं मामले पर एसपी संजीव सुमन ने मोबाइल शाप से रीचार्ज करवाने के बाद रीचार्ज के पैसे मोबाइल में पहुंचे नहीं थे। जिसपर चार लड़के दुकान पर पहुंचे और मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पीड़ित ने जो आरोप लगाते हुए तहरीर दी है उसके मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है और आरोप सही पाए जाने पर आरोपी सपा नेता को अरेस्ट कर जेल भेजा जाएगा।