9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

संजना ने रूस में कानपुर का नाम किया रोशन, समाजशास्त्र में पाया सम्मान

प्रेसिडेंट ऑफ रशियन फेडरेशन द्वारा स्कॉलरशिप से नवाजा गयादेश-विदेश में दे चुकी हैं कथक की प्रस्तुति

less than 1 minute read
Google source verification
sanjana tiwari

संजना ने रूस में कानपुर का नाम किया रोशन, समाजशास्त्र में पाया सम्मान

कानपुर। शहर की प्रतिभा ने पूरे विश्व में नाम रोशन कर दिया है। शहर की बेटी संजना तिवारी को रूस में प्रेसिडेंट ऑफ रशियन फेडरेशन ने स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। संजना को यह सम्मान सामाज शास्त्र में दिया गया है। संजना ने कथक के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया है। सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी वे कई प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। वह रूस की सेंट पीटर्स बर्ग यूनिवर्सिटी के समाज शास्त्र से उच्च शिक्षा ले रही हैं।

सम्मान से परिवार हुआ गदगद
संजना की उपलब्धि पर गदगद यूपी एथलेटिक्स के डायरेक्टर और उसके पिता संजय तिवारी ने बताया कि रशियन प्रेसीडेंट फाउंडेशन की यह स्कॉलरशिप बहुत महत्व रखती है। यह सम्मान प्रतियोगी परीक्षा से गुजरने के बाद ही मिलता है। पिता ने बताया कि संजना ने सेंट मेरी कॉन्वेंट से 12वीं की शिक्षा पाई। दिल्ली विवि से ग्रेजुएशन के बाद अब वह रूस में स्कॉलरशिप पर अंतरराष्ट्रीय समाजशास्त्र का अध्ययन करने गई हैं।

बिरजू महाराज की रह चुकी शिष्या
संजना ने पंडित राम बाबू भट्ट और पंडित बिरजू महाराज से कथक के गुर सीखे हैं। वह दूरदर्शन में भी प्रस्तुति दे चुकी हैं। उन्होंने कथक में विशारद, भास्कर और प्रभाकर किया है। इंटरनेशनल डांस काउंसिल यूनेस्को पेरिस की सदस्य भी हैं।

पिता बने खेलो इंडिया के तकनीक अधिकारी
संजना के पिता संजय तिवारी भी समाज शास्त्र और खेल जगत से जुड़े हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 इस बार पुणे में 9 जनवरी से 20 जनवरी तक होंगे। उत्तर एथलेटक्सि संघ के निदेशक संजय तिवारी को अबकी यूथ गेम्स का तकनीक अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति केंद्रीय खेल एवं युवा मामले विभाग से की गई है।