28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन से आया है चोटी कटवा, इस साइंटिस्ट ने किया बड़ा खुलासा

साइंटिस्ट ने खोज निकाला आतंकी, ड्रैगन का भेजा मैकी काट रहा है चोटी

3 min read
Google source verification
choti katwa

choti katwa

कानपुर. शहर में महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, इसके चलते दहशत का महौल है। पिछले 24 घंटे में हटिया, बाबूपुरवा व महाराजपुर में तीन छात्राओं, चकेरी में दो महिलाओं और बिठूर में एक युवती की चोटी कट गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है, लेकिन अभी तक चोटी कटवा को पकड़ना तो दूर, उनकी पहचान तक नहीं कर पाई, वहीं सीएसए की जीव साइंटिस्ट डॉक्टर संगीता आर्या का दावा है कि ये कोई आम इंसान नहीं है, बल्कि चीन की तरफ से भेजा गया मैकी नाम का एक कीड़ा है। पर इस बात की अभी पुष्टी नहीं हुई है। आर्या का मानना है कि ड्रैगन ने सामने से हमला न कर भारत पर जैविक हमला शुरू कर दिया है। चाइना ने भारत में मैकी नाम का कीड़ा छोड़ दिया है, जो देश में लोगों में दहशत फैलाए हुए हैं।


ये साइड कीड़े को बेच रही

जीव वैज्ञानिक डॉ. संगीता आर्या ने बताया कि मैकी नाम का कीड़ा ताइवान में बहुतायत में पाया जाता है और ई बे नाम की ऑनलाइन साइट इस कीड़े को बेंच रही है। ये कीड़ा पेड़ों की छाल खाता है और लोगों के जो चोटियां कट रही है आशंका है कि मैकी नाम कीड़ा ही लोगों के बाल खा रहा है।

ये एक शोध का विषय है हम जल्द ही उन सभी क्षेत्रों में जाएंगे और शोध करेंगे। जिन इलाकों में ये कीड़ा बहुतायत में पाया जा रहा है, वहां ये पेड़ों की छाल के साथ बालों को भी खा सकता है। इस कीड़े के जो माउथ पार्ट्स होते हैं वो हंसिये के आकार के होते हैं जिससे ये किसी भी चीज को आसानी से काट सकता है। हमारी टीम इस पर लगातार काम कर रही है। जल्द ही हम चाइना का पर्दाफाश कर देंगे।

ताइवान के जंगलों में पाया जाता है मीका

डॉक्टर संगीता आर्या ने बताया कि शुक्रवार को हमारी तीन सदस्यीय टीम उन इलाकों में गई, जहां चोटी कटने की ज्यादा घटनाएं हुई हैं। हमने महिलाओं के कटे बालों के नमूने लिए हैं और लाइब्रेरी में हम शोध कर रहे हैं। डॉक्टर आर्या के मुताबिक ये कीड़ा ताइवान में पाया जाता है और इसे ई बे साइड के जरिए भारत में भेजा जा रहा है। मीका चंद सेकेंड में बालों को काट देता है। ये इन्हें खाने के लिए काटता है , लेकिन वो बालों को खा नहीं पाता। चीन अक्सर ऐसे हमले भारत की आवाम में दहशत कायम करने के लिए करता रहता है। डॉक्टर आर्या ने कहा कि ये कोई भूत-प्रेत या चुड़ैल नहीं है, बल्कि चीन का चाल है।

24 घंटे के अंदर 6 की कटी चोटी


मूलगंज हटिया निवासी लोहा व्यापारी संजीव गुप्ता की बेटी चारू कक्षा 10 की छात्रा है। बदेर रात वह घर पर सो रही थी। सुबह उठकर चारू ने सिर पर हाथ फेरा तो चोटी के बाल हाथ में आ गए। बाबूपुरवा में ईसाइयों का मैदान निवासी सबनूर घर पर सो रही थी। खाना खाने के लिए मां ने आवाज दी, वह उठी तो देखा उसकी चोटी कटी पड़ी थी। वहीं चकेरी के कांशीराम कालोनी निवासी अमित मिश्र की पत्नी अंजू गुरुवार दोपहर घर पर सो रही थी।

दोपहर बाद जब अमित घर पहुंचे तो देखा कि अंजू की चोटी कटी हुई बगल में पड़ी थी। बिठूर के हृदयपुर में भी प्रभूदयाल की बेटी संगीता की चोटी कट गई। इसी तरह चकेरी के ओमपुरवा निवासी कन्हैया की पत्नी रात रसोई में खाना बना रही थी। उसे सिर दर्द हुआ तो कमरे में आकर लेट गई। थोड़ी देर बाद उठी तो देखा कि चोटी कट चुकी थी। उधर महाराजपुर के खुजऊपुर निवासी वीरेंद्र कुरील की बेटी आकांक्षा 9वीं की छात्रा है। आकांक्षा के मुताबिक गुरुवार दोपहर वह खाना खा रही थी उसी समय लगा कि कोई बाल काट रहा है। वह पलटी तो देखा कि उसकी चोटी कट चुकी है, लेकिन कोई दिखा नहीं।