12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहाँ भी पहुंच गया चोटी कटवा शैतान, 65 वर्षीय महिला को बनाया शिकार

राजस्थान, हरियाणा, नोयडा, गाज़ियाबाद, मथुरा तथा कई पश्चिमी इलाकों के बाद अब चोटी कटवा शैतान की दहशत बहराइच में भी है।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Gupta

Aug 05, 2017

bahraich

Choti Katwa Bahraich

राजीव शर्मा.

बहराइच. राजस्थान, हरियाणा, नोयडा, गाज़ियाबाद, मथुरा तथा कई पश्चिमी इलाकों के बाद अब चोटी कटवा शैतान की दहशत बहराइच में भी है। बहराइच शहर के गुदड़ी इलाके में एक महिला की चोटी कटने की रहस्यमयी वारदात सामने आई है जिससे शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। कोतवाली नगर के गुदड़ी मोहल्ले में एक 62 वर्षीय महिला के साथ ये घटना हुई है। महिला का कहना है कि वो रात को घर में कमरा बंद करके सो रही थी और जब सुबह उठी तो उसकी तबियत काफी ख़राब लग रही थी। महिला का बेटा जब उसके पास पहुंचा तो उसने देखा की माँ की चोटी कटी हुई अलग पड़ी है। इस घटना से दहशत में आये परिवार ने तत्काल मामले की सूचना इलाके की पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम मामले की तफ़्तीश में जुट गयी है।

चोटी कटने की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गयी है, जिसने लोगों को और भी भयभीत कर दिया है। हालांकि पुलिस और इंटलिजेन्स टीम की यूनिट संयुक्त रूप से पूरे मामले की बारीकी से जाँच पड़ताल की कार्रवाही में जुटी हुयी है। अब देखना है की जांच पड़ताल के बाद घटना कांड में क्या राज बाहर निकल कर आता है।

दिल्ली एनसीआर समेत राजस्थान, हरियाणा, मथुरा से होते हुए यूपी के कई इलाकों में चोटी काटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आज औरैया के कांशीराम कालोनी, फफूंद, अछल्दा में भी ऐसी घटनायें बढ़ती ही जा रही है। बाल काटने की हो रही घटनाओं से महिलाएं दहशत में है। इन घटनाओं से लोग रात में जगाने को मजबूर है। चोटी काटे जाने की घटना की दस्तक से हर वर्ग का इंसान बुरी तरह ख़ौफ़ज़दा है, लोगों में चोटी काटे जाने की लगातार फ़ैल रही अफवाह से दहशत का माहौल छाया हुआ है। देखना है कि पुलिस इस राज से पर्दा आखिर कब तक उठा पाती है।