
मायावती के इस नेता ने पाल रखे हैं तांत्रिक, झाड़ - फूंक के बहाने युवती के साथ किया रेप
कानपुर। बिल्हौर थानाक्षेत्र स्थित खुजरी गांव में मायावती की पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व एमएलएसी अशोक कटियार के फार्महाउस है। एमएलएसी ने फार्महाउस की रखवली लिए कई बाबाओं का रखा हुआ है, जो आसपास के इलाकों के लोगों को झांड़-फूंक कर उनका इलाज करते हैं। गांव के ही एक युवक की पत्नी की तबियत खराब होने पर वो उसे लेकर तांत्रिक के पास गया। तांत्रिक ने पति को फार्महाउस से बाहर कर पहले तंत्र-मंत्र करता रहा और फिर युवकी के साथ रेप कर डाला। तांत्रिक ने युवती से कहा कि अब तुम कभी बीमार नहीं पड़ोगी। हां अगर रेप की बात किसी से बता दोगी तो जिन्न तुम्में मार देगा। इसी डर के चलते युवती ने पति को कुछ नहीं बताया। लेकिन देरशाम वो रोने लगी और पूरी दास्तां पति को बता दी। पत्नी को लेकर पति थाने गए और बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाबा को अरेस्ट करने के लिए दबिश दी, पर वो हाथ नहीं लगा।
बीमार पत्नी को बनाया शिकार
बसपा के पूर्व एमएलएलसी अशोक कटियार का बिल्हौर थानाक्षेत्र स्थित खुजरी गांव में फार्महाउस है। जिसकी देखरेख की लिए बसपा ने अलीपुर निवासी जाकिर को यहां रखा हुआ था। आसपास के गांवों के लोग जकिर को तांत्रिक के नाम से जानते थे और वो बीमारों को झाड़ फूंक के जरिए ठीक किया करता था। शनिवार को खुजरी निवासी युवक की पत्नी की तबियत कई दिनों से खराब चल रही थी। डॉक्टर्स की दवा से आराम नहीं मिला तो वो पत्नी को लेकर तांत्रिक के पास आया। तांत्रिक ने युवक की पत्नी को देखा और बताया कि इसके शरीर पर जिन्न का निवास है। विधि-विधान से पूजा करनी पड़ेगी। तांत्रिक ने पहले कुछ समान मंगवाया और फिर युवक को फार्महाउस से बाहर भेज दिया।
शरीरिक संबंध बना लो, जिन्न भाग जाएगा
युवक ने बताया कि मेरे बाहर जाते ही तांत्रिक ने पत्नी से कहा कि अगर तुम मेरे साथ शरीरिक संबंध बना लो तुम्मारे शरीर के अंदर बैठा जिन्न भाग जाएगा। युवती ने जब इंकार कर दिया तो जाकिर ने उसे जबरन दबोच लियाफ युवती ने बचाए जाने की गुहार लगाई पर पति तक उसकी आवाज नहीं गई। तांत्रिक ने युवती को अपनी हवश का शिकार बना डाला। रेप का बाद दौरान बाबा ने मोबाइल के जरिए न्यूड वीडियो भी बना ली और युवती से कहा कि तुमने मुंह खोला तो जिन्न तुम्हें मौत के घाट उतार देगा। युवती को बाबा बाहर छोड़ कर हार्महाउस के अंदर चला गया। पति-पत्नी को लेकर घर आ गया। लेकिन उसकी हालत और बिगड़ गई तो नजदीक के डॉक्टर के पास जाकर उसे दिखाया।
रो-रोककर खोली बाबा की करतूत
युवती शनिवार की शाम गुमशुम बैठी थी। पति ने उससे पूछा तो वो फफक-फफक कर रोने लगी और बाबा की सारी करतूत बयां कर दी। पत्नी और गांव के अन्य लोगों को लेकर युवक बाबा के फार्महाउस पहुंचा। इसी दौरान बाबा के कुछ गुर्गे भी वहां मौजूद थे। युवक को देखते ही बाबा उसके साथ हाथा-पाई पर उतारू हो गया। युवक ने बताया कि बाबा ने कहा कि तुम जहां खड़े हो वो जगह यहां के बाहुबली विधायक व बसपा नेता अशोक कटियार की जगह है। यदि तुम यहां से नहीं जाते तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। युवक ने तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बाबा मौका पाते ही वहां से फरार हो गया।
एफआईआर दर्ज, बसपा नेता से पूछताछ
एसपी ग्रामीण्र प्रदुम्न सिंह को जब वारदात की जानकारी हुई तो वो मौके पर पहुंचे। युवती की तहरीर पर पुलिस ने बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी ने बताया कि पूर्व एमएलएसी अशोक कटियार ने अपने फार्महाउस की रखवाली जाकिर के नाम के बाबा को दे रखी थी। मामला दर्ज कर पुलिस उसके कई करीबियों के घर पर दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं लगा। एसपी ने बताया कि मामले पर पूर्व एमएलएसी से भी पूछताछ की गई है। वहीं गांववालों ने बताया कि बाबा का इलाके मे अच्छा वर्चस्व था। वह अक्सर बसपा नेता के साथ हथियारों के साथ देखा गया। वहीं जब पूरे प्रकरण पर पूर्व एमएलएसी से बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने पहले फोन उठाया, लेकिन बाबा के बारे में पूछने पर फोन कट कर दिया। युवती को मेडिकल के लिए उर्सला लाया गया है।
Published on:
29 Jul 2018 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
