4 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने की संस्तुति, जिले के इन लोगों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी का निर्वहन कर गांव गलियों तक पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने की संस्तुति, जिले के इन लोगों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने की संस्तुति, जिले के इन लोगों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कानपुर देहात-सपा मुखिया अखिलेश यादव की अनुमति पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसके चलते उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। दरअसल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के संस्तुती पर जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें रसूलाबाद के संघर्षशील समाजवादी नेता हाजी फैजान खान व गोपाल गुप्ता को क्रमशः जिला उपाध्यक्ष व जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही हाजी फैजान खान को रसूलाबाद विधानसभा का प्रभारी भी बनाया गया।

गौरतलब हो कि दोनो नेता पार्टी के निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता है। गोपाल गुप्ता पिछली कार्यकारिणी में भी जिला कोषाध्यक्ष थे और हाजी फैजान खान युवजन सभा में प्रदेश सचिव थे। जिले में जिम्मेदारी देकर संगठन व पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गयी है। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने इन सभी का फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान हाजी फैजान ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उस जिम्मेदारी का निर्वहन कर गांव गलियों तक पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे।

वहीं जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने भी बताया कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जिसमें कमजोर से कमजोर कार्यकर्ता को बल देकर उसे मजबूत बनाया जाता है। सर्वजन के हित में पार्टी कार्य करती है। सपा मुखिया अखिलेश यादव जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। विपक्ष में रहकर भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्यमंत्रियों वाले कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आलाकमान ने संगठन मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर पुनः कोषाध्यक्ष पद की जो जिम्मेदारी देकर भरोसा किया है, उसके लिए आभारी हूँ।