27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजस एक्सप्रेस में सिपाही ने विदेशी युवती का पकड़ा हाथ, टॉयलेट में खींचकर किया KISS

Kanpur News: स्विट्जरलैंड की 25 साल की युवती पटना जा रही थी। वह सफर के दौरान टॉयलेट जाने के लिए उठी। टॉयलेट से बाहर निकलते ही सिपाही जितेंद्र ने उसका हाथ पकड़ लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Sakshi Singh

•

Updated: 3 Mar 2023, 8:39 AM IST

Kanpur News

दिल्ली से अगरतला जा रही राजधानी तेजस एक्सप्रेस में एक विदेशी युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि RPF सिपाही ने युवती के साथ अभद्रता की। युवती के टॉयलेट से बाहर निकलते ही सिपाही ने उसका हाथ पकड़कर अंदर खींच लिया।

जबरन किस की और सेल्फी लेने की कोशिश की। युवती के चिल्लाने पर सिपाही भाग निकला। शिकायत पर GRP पुलिस ने RPF सिपाही को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

आनंदविहार-अगरतला तेजस एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच एच-1 से बुधवार रात स्विट्जरलैंड की 25 साल की युवती पटना जा रही थी। ट्रेन हाथरस के पास पहुंचती तभी युवती टॉयलेट जाने के लिए उठी। टॉयलेट से बाहर निकलते ही बाहर इंतजार कर रहे सिपाही जितेंद्र ने उसका हाथ पकड़ लिया। सिपाही ने जबरदस्ती करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ेंः- Umesh Pal Hatyakand: अतीक अहमद के करीबी सफदर अली के घर पर चला बुलडोजर

कानपुर सेंट्रल पर दबोचा गया आरोपी
युवती के चिल्लाने पर सिपाही फौरन भाग निकला। युवती साथ में सफर कर रहे अपने मंगेतर के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। मंगेतर ने सिपाही की शिकायत की। कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन के आते ही आरोपी आरपीएफ सिपाही जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।

आरोपी खिलाफ कानपुर सेंट्रल थाने में मुकदमा दर्ज
इंस्पेक्टर जीआरपी रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि फिरोजाबाद के जसपुरा का रहने वाला सिपाही जितेंद्र करीब डेढ़ साल से सेंट्रल स्टेशन पर तैनात है। तेजस एक्सप्रेस में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान उसने विदेशी युवती के साथ अभद्रता की। आरोपी आरपीएफ सिपाही के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गिरफ्तार सिपाही को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।