20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएसए कैंपस में बवाल का खामियाजा: हॉस्टल मारपीट पर 31 छात्रों पर कार्रवाई, अर्थदंड और निष्कासन

Kanpur News: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 14 फरवरी की रात हुई छात्रावास मारपीट के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। जांच में दोषी पाए गए 31 छात्रों पर 2,500 से 10,000 रुपये तक का अर्थदंड लगाया गया,जबकि कुछ छात्रों को छात्रावास से निष्कासित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के छात्रावासों में 14 फरवरी की रात हुई मारपीट की घटना के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के बाद दोषी पाए गए 31 छात्रों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।

जांच के बाद हुई कार्रवाई -

प्रशासन के अनुसार, घटना के बाद अधिष्ठाता छात्र कल्याण, चीफ वार्डन, संबंधित वार्डन और सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विस्तृत जांच की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर कुलपति के अनुमोदन से यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई की जद में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, वरुणा और शेखर छात्रावास के कुल 31 छात्र आए हैं। आदेश के मुताबिक, कुछ छात्रों पर 10 हजार रुपये, कुछ पर 5 हजार रुपये और अन्य पर 2,500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। इसके अलावा, गंभीर अनुशासनहीनता के आरोप में कुछ छात्रों को छात्रावास से निष्कासित भी किया गया है। निष्कासित छात्रों को 24 घंटे के भीतर छात्रावास खाली करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि सभी संबंधित छात्रों को 15 दिनों के अंदर अर्थदंड की राशि जमा करनी होगी।

किसी भी तरह का नहीं होगा समझौता -

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिसर में अनुशासन और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। छात्रावासों और शैक्षणिक माहौल में शांति बनाए रखना प्राथमिकता है। भविष्य में यदि इस तरह की कोई भी अनुशासनहीन घटना सामने आती है, तो दोषियों के विरुद्ध वर्तमान से भी अधिक कठोर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।