पुलिस उपायुक्त सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया नवाबगंज थाना प्रभारी, सर्विलांस, एसओजी के प्रयासों से चोर की गिरफ्त में आए हैं। सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। जिसमें सफलता मिली। चोरी का 90 प्रतिशत मॉल बरामद किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ हो रही है। दलवीर लोधी ज्वेलर्स व्यापारी को ही टारगेट करता था। इस घटना में केवल दो ही चोर शामिल थे।