27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज साल का सबसे छोटा दिन और रात लंबी, कृषि मौसम वैज्ञानिक ने इसे खगोलीय घटना बताया

आज 22 दिसंबर को दिन सबसे छोटा होगा जबकि रात सबसे लंबी होगी। कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि किस प्रकार दिन छोटा और रात लंबी हो रही है।

2 min read
Google source verification
आज साल का सबसे छोटा दिन और रात लंबी, कृषि मौसम वैज्ञानिक ने इसे खगोलीय घटना बताया

आज साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आज 22 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होती है। इस खगोलीय घटना के विषय में उन्होंने जानकारी दी। बताया हमारी पृथ्वी अपने अक्ष पर लंबवत से 23.5 डिग्री के को पर झुकी हुई है। सूर्य के चारों ओर परिक्रमा की वजह से धरती पर मौसम का बदलाव होता है।‌ यही कारण है कि हर जगह पर दिन की अवधि अलग-अलग होती है।

यह भी पढ़ें: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने सांसदों के निलंबन पर कहा - पूरा विपक्ष इस्तीफा देकर चुनाव की मांग करें

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ सुनील पांडे ने बताया कि सर्दियों के मौसम में दिन छोटे होते हैं। इसी क्रम में आज 22 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन होगा और रात सबसे लंबी होगी। भूगोल की भाषा में इसे शीत अयनांत (winter Solstice) कहते हैं।

23.5 डिग्री पर झुकी है पृथ्वी

उन्होंने बताया कि हमारी पृथ्वी अपने अक्ष पर लंबवत से 23.5 डिग्री के को पर झुकी हुई है। इस झुकाव और सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने के कारण धरती पर मौसम का बदलाव होता है। सभी स्थानों पर दिन की अवधि समय अलग-अलग होती है।

सूर्य की परिक्रमा के कारण होता है

सूर्य की परिक्रमा के चलते जब पृथ्वी का उत्तरी गोलार्ध (Northern hemisphere) 6 महीने तक सूर्य की तरफ झुका होता है। इस कारण सूर्य की किरणें सीधे पड़ती है। उस समय उत्तर गोलार्ध पर स्थित देश में गर्मी का मौसम होता है। इस दौरान दिन भी लंबे होते हैं। जब दक्षिणी गोलार्ध Southern hemisphere पर सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती है, तो ठंड का मौसम होता है। इस दौरान दिन छोटे होने लगते हैं।

क्या होता है शीत अयनांत

21 - 22 दिसंबर को सूर्य की किरणें दक्षिणी गोलार्ध में स्थित मकर रेखा पर सीधी पड़ती है। जिसके चलते उत्तरी गोलार्ध सूर्य से अधिक दूरी पर हो जाता है। यही कारण है कि ऐसे समय उत्तरी गोलार्ध पर ठंड पड़ने लगती है। यह साल का सबसे छोटा दिन होता है। इसे ही शीत अयनांत winter Solstice कहते हैं। दिन की अवधि 10 घंटे 19 मिनट की होती है।