26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब ट्रेनों के एसी कोच को एक खास अंदाज में मिलेगी टीटीई की सुरक्षा

एसी कोचों में लगातार बढ़ रही चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे बोर्ड ने एक और कदम उठाया है. अब ट्रेन में सफर के दौरान रात के समय टीटीई कोच के गेट के पास ही तैनात रहेंगे. इसके साथ ही रात में ट्रेन के सभी स्टॉपेज पर टीटीई ही यात्रियों के लिए दरवाजा खोलेंगे.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 12 Nov 2018, 1:05 PM IST

Kanpur

अब ट्रेनों के एसी कोच को एक खास अंदाज में मिलेगी टीटीई की सुरक्षा

कानपुर। एसी कोचों में लगातार बढ़ रही चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे बोर्ड ने एक और कदम उठाया है. अब ट्रेन में सफर के दौरान रात के समय टीटीई कोच के गेट के पास ही तैनात रहेंगे. इसके साथ ही रात में ट्रेन के सभी स्टॉपेज पर टीटीई ही यात्रियों के लिए दरवाजा खोलेंगे. इससे गेट पर ही यात्री की टिकट चेक हो जाएगी और कोच में अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा.

ऐसा बताया रेलवे अधिकारियों ने
इस बारे में रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने यह फैसला एसी कोचों में चोरी की घटनाएं बढऩे की वजह से लिया है. फैसला तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश सभी जोन व मंडल के अधिकारियों को दिए गए है. इतना ही नहीं इस बारे में सीपीआरओ गौरव कृष्ण बसंल के मुताबिक ट्रेनों के एसी कोचों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है. कई मामलों में तो कोच अटेंडेंट भी इसमें संलिप्त पाए गए हैं, जबकि कुछ शातिर गैंग के गुर्गे बाकायदा रिजर्वेशन कराकर वीआईपी ट्रेनों के एसी कोच में सफर करते हैं.

ऐसा कहते हैं आंकड़े
जीआरपी के आंकड़ों के मुताबिक चोरी की कई घटनाओं में सामने आया है कि यात्री बनकर सफर कर रहा शातिर चोरी के बाद अगले स्टेशन पर ही उतर जाता है. नए आदेशानुसार टीटीई कोच से उतरने वाले यात्री की भी रजिस्टर में एंट्री करेगा. ऐसा इस वजह से भी किया जाएगा ताकि चोरों को चोरी के समय पर पकड़ा जा सकता है. यात्री के निर्धारित स्टेशन के बजाए अगर व पहले किसी स्टेशन पर ट्रेन से उतरता है तो टीटीई यात्री से उसका कारण पूछ उसकी पूरी जानकारी एंट्री करेगा.

ऐसा कहते हैं सीपीआरओ
इसको लेकर आगे एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्‍ण बंसल कहते हैं कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. नए आदेश के बाद एसी कोचों में होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है. इससे यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलेगी और वह पूरी तरह से सुरक्षा के साये में यात्रा कर सकेंगे.