
UP assembly election 2022: किसकी होली रंगीन, किसकी रंगहीन, 20 फरवरी होगा मतदान
कानपुर मंडल में विधानसभा चुनाव 2022 के अंतर्गत तृतीय चरण का मतदान आगामी 20 फरवरी को होगा। जिसमें कानपुर नगर के 10 जिले है। इन जिलों में बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंद नगर, सीसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर, केंट, महाराजपुर और घाटमपुर शामिल है। महाराजपुर से प्रदेश शासन में मंत्री सतीश महाना, सलिल विश्नोई, हाजी इरफान सोलंकी, अमिताभ बाजपेई, सोहिल अख्तर अंसारी के भाग्य का फैसला होना है। इस दौरान कानपुर के बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहीं पर अन्य दिग्गज नेताओं ने रोड शो और चुनावी जनसभा के माध्यम से अपना पक्ष रखा।
इसके साथ ही कानपुर देहात के रसूलाबाद, अकबरपुर, सिकंदरा, भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार थम गया है। यहां पर राकेश सचान अभिजीत सांगा उषा रानी कोरी मुनेंद्र शुक्ला जैसे लोग चुनावी मैदान में हैं। यहां से भाजपा सपा बसपा और कांग्रेस सभी ने अपने प्रत्याशियों को उतारा है।
औरैया की 3 विधानसभा बिधूना दिव्यापुर और औरैया के लिए भी 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। औरैया जिले की विधानसभाओं के चुनाव में मुख्य रूप से रिया शाक्य, रेखा वर्मा, प्रदीप यादव, लाखन सिंह राजपूत, अरुण कुमार दुबे, गौरव सिंह आदि चुनाव मैदान में है। जसवंतनगर इटावा भरथना विधानसभा के लिए भी 20 फरवरी को मतदान होगा जसवंत नगर से तो फिर समाजवादी पार्टी से शिवपाल सिंह यादव चुनाव मैदान में है। इसके अतिरिक्त विवेक शाक्य डॉ सिद्धार्थ शंकर दोहरे राघवेंद्र कुमार सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें
कन्नौज की 3 विधानसभा सीटों में छिबरामऊ, तिर्वा और कन्नौज सुरक्षित शामिल है। कन्नौज जिले की सबसे चर्चित सीटों में स्वयं कन्नौज है। जहां से पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त अर्चना पांडे, कैलाश सिंह, अनिल कुमार दोहरे, अनिल कुमार पाल, अरविंद यादव भी मैदान में है। फर्रुखाबाद विधानसभा की चार विधानसभा में कायमगंज, अमृतपुर, फर्रुखाबाद और भोजपुर है। फर्रुखाबाद सीट से बीजेपी के मेजर सुनील दत्त द्विवेदी चुनाव मैदान में हैं। इसके अतिरिक्त अपना दल से डॉक्टर सुरभि, सपा से सर्वेश अंबेडकर, जितेंद्र यादव, कांग्रेस से शकुंतला देवी, शुभम तिवारी चुनाव मैदान में है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद भी फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ रही हैं।
Published on:
19 Feb 2022 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
