
डिप्टी सीएम के पहुंचते ही भड़का गुस्सा, सड़क पर उतर आए लोग और फिर जो हुआ...
कानपुर देहात. जिले के मूसानगर स्थित केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन के कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जहां मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की शुरूवात होते ही डिप्टी सीएम का स्वागत सत्कार होता रहा। वहीं इधर कार्यक्रम स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर पानी की समस्या से लंबे अरसे से जूझ रहे कस्बा के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। कस्बाई पानी की समस्या को लेकर सड़क पर ही नारेबाजी करते रहे। कार्यक्रम स्थल के समीप जाम की सूचना मिलते ही कार्यक्रम में मौजूद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के हाथ- पांव फूल गए। मौके पर उपस्थित पुलिस कप्तान ने निर्देशित करते हुए भारी पुलिस बल मौके पर भेजा। वहीं मौके पर पहुंचा पुलिस बल रोड पर जाम लगाए लोगों को समझाता रहा। काफी मशक्कत और अफसरों के समझाने के बाद उत्तेजित लोग शांत हुए। जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जाम की सूचना पर मचा हड़कंप
1008 श्री स्वामी अच्युतानंद जी महाराज शास्त्री के पच्चीसवीं निर्वाण तिथि के अवसर पर गुरुवार से शुरू हुए 25वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन एवं सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा आयोजन में शरीक हुए डिप्टी सीएम का भव्य स्वागत हुआ। इधर कार्यक्रम की शुरुआत हुई, इधर मुगल रोड पर मूसानगर कस्बा के सैकड़ों लोग पेयजल की समस्या को लेकर उत्तर आए। भारी जनसैलाब देख दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात ठप्प हो गया। उधर जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं समीप तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन कस्बाई नहीं माने और कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने लगे। जैसे- तैसे पुलिस के सिपाहियों ने आला अधिकारियो को मामले की सूचना दी।
पानी की समस्या से त्रस्त हैं लोग
कस्बाइयों का कहना था कि लंबे अरसे से पानी की समस्या को लेकर हम लोग त्रस्त हैं। कई बार जन प्रतिनिधियों से लेकर ब्लॉक सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। जिससे हम लोग मजबूरन यहां आए कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने कस्बाइयों को समझाया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस बीच छोटे वाहन इधर- उधर गुजारे गए। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका, इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता सहित कार्यकर्ताओ में हलचल का माहौल बना रहा।
Published on:
10 Nov 2017 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
