7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav: वो मेयर सीट, जिस पर सपा सुनिश्चित मान रही जीत, ब्राहाण विधायक के दांव ने पलटा खेल

UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय के लिए हुए चुनाव के रिजल्ट 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

2 min read
Google source verification
nikay chunav

सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी और उनकी पत्नी सपा की मेयर कैंडिडेट वंदना बाजपेयी

UP Nikay Chunav 2023 News: यूपी में हुए निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार, 13 मई को घोषित किए जाएंगे। ज्यादातर एग्जिट पोल और विश्लेषक मुख्य विपक्षी दल सपा को निकाय चुनाव में भाजपा से काफी पीछे मान रहे हैं। मुस्लिम वोटों में हुए बंटवारे बाद अब सपा के लिए एक सीट ऐसी है, जहां उसकी जीत हो सकती है। इस सीट पर सपा अपनी जडीत को लेकर काफी भरोसा दिखा रही है। ये सीट है कानपुर नगर निगम।


भाजपा के गढ़ में सेंध लगाएगी सपा!
कानपुर नगर निगम लंबे समय से भाजपा का गढ़ रहा है। इस बार विश्लेषक मान रहे हैं कि इस सीट पर भाजपा के लिए खतरे की घंटी है। कानपुर नगर निगम में इस बार सपा और भाजपा में सीधी फाइट हुई है। सपा ने अपने स्थानीय विधायक अमिताभ बाजपेयी की पत्नी वंदना वाजेपयी को उतारा। वहीं भाजपा ने निवर्तमान मेयर प्रमिला पांडेय को फिर से कैंडिडेट बनाया।

अमिताभ के दांव ने बदला गेम
पत्रिका रिपोर्टर अवनीश कुमार कहते हैं, इस बार सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी की पत्नी वंदना बाजपेयी मेयर चुनाव में बाजी मार रही हैं। इसके पीछे मुस्लिम और ब्राह्राणों का सपा के पक्ष में बना मजबूत गठजोड़ है। अवनीश का कहना है कि कानपुर में ब्राह्राणों की तादाद बहुत है और ब्राह्राण ही मेयर बनता रहा है। इस बार सपा और भाजपा दोनों ने ब्राह्राण कैंडिडेट उतारा। यहां सपा विधायक अमिताभ ने एक दांव चला, उन्होंने प्रमिला पांडेय के जौनपुर में पैदा होने की बात कहते हुए इसे बाहरी बनाम लोकल ब्राह्राण का चुनाव बना दिया।


यह भी पढ़ें: अकेली मेयर सीट, जहां कांग्रेस ने खेल कर दिया, बिना किसी बड़े नेता के प्रचार के ही होने जा रही बड़ी जीत


अवनीश का कहना है कि अमिताभ बाजपेयी का लोकल और बाहरी का नारा काम कर गया। इससे मुस्लिमों के बीच भी संदेश गया कि सपा अच्छा लड़ रही है। सपा कैंडिडेट को अपनी जाति के वोट मिल रहे हैं। इससे मुस्लिमों ने भी वंदना बाजपेयी को तकरीबन एकमुश्त होकर वोट किया है। ऐसे में इस दफा कानपुर में सपा बाजी मार सकती है।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Exit Poll: नगर निगमों में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस और सपा का भी खुल रहा खाता