
मुरादाबाद से कांग्रेस के प्रत्याशी रिजवान कुरैशी(फूल मालाएं पहने हुए)
UP Nikay Chunav 2023 News: यूपी में हुए निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार, 13 मई को घोषित किए जाएंगे। मतदान खत्म होने के बाद चुनाव पर पत्रिका समेत ज्यादातर एग्जिट पोल भाजपा को लड़ाई में काफी आगे मान रहे हैं। भाजपा जहां सबसे मजबूत मानी जा रही है, वहीं कांग्रेस इस चुनाव में सबसे कमजोर दिखी। उसके बड़े नेता भी प्रचार के लिए नहीं आए। इसके बावजूद एक सीट ऐसी है, जहां उसकी जीत हो सकती है। ये सीट है मुरादाबाद नगर निगम।
भाजपा छोड़ सभी दलों से मुस्लिम प्रत्याशी
मुरादाबाद नगर निगम मुस्लिम बाहुल्य सीट है। ऐसे में यहां से बड़े दलों में भाजपा को छोड़कर सभी ने मुस्लिमों को टिकट दिया। भाजपा ने यहां से विनोद अग्रवाल, बसपा ने मोहम्मद यामीन, सपा ने रईसुद्दीन और कांग्रेस ने रिजवान कुरैशी को उतारा।
हार जीत का फैसला तो 13 मई को होगा लेकिन स्थानीय लोग और विश्लेषक मान रहे हैं कि मुरादाबाद में कांग्रेस के रिजवान ने जबरदस्त इलेक्शन लड़ा है। मुस्लिमों के बीच ज्यादातर जगहों पर सपा, बसपा और AIMIM के कैंडिडेट कांग्रेस से पिछड़ते दिखे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वो इस बार निगम पर कब्जा जमाने जा रहे हैं।
मुरादाबाद में पत्रिका रिपोर्टर उज्जवल श्रीवास्तव भी इस सीट पर कांग्रेस का मेयर बना रहे हैं। भाजपा यहां दूसरे नंबर है। वहीं सपा और बसपा फाइट से बाहर हैं। उज्जवल के मुताबिक, कांग्रेस के रिजवान को मुस्लिमों की तकरीबन एकतरफा वोट पड़ने की वजह से उनका पलड़ा यहां भारी है।
Updated on:
12 May 2023 04:32 pm
Published on:
12 May 2023 04:32 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
