29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP rain alert: 25 और 26 जुलाई को आफत की बारिश, IMD latest prediction

UP Rain alert आईएमडी में 24 जुलाई से मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आने की संभावना व्यक्त की है। 26 जुलाई को आफत की बारिश होने की जानकारी दी गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने के साथ आंधी चलने की भी संभावना है।

2 min read
Google source verification

UP Rain alert आईएमडी मौसम विभाग ने उष्णकटिबंधीय चक्रवात विफा (WIPHA) का लाइव अपडेट किया है। जिसके अनुसार WIPHA की हलचल अब बंगाल की खाड़ी की ओर हो रही है। जहां लो प्रेशर सिस्टम बनने का असर है। जिससे आसपास के राज्यों में बारिश का खतरा बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी में कमजोर हो चुका तूफान WIPHA 24 जुलाई को उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी में आने की संभावना है। यहीं पर लो प्रेशर एरिया का क्षेत्र बनेगा। 24 घंटे में देश के पूर्वी और मध्य भारत की ओर बढ़ सकता है।

24 जुलाई से आएगा मौसम में परिवर्तन

मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडे ने बताया कि 24 जुलाई से मौसमी हलचल शुरू होने की भी संभावना है। इस दौरान आंधी के साथ बारिश हो सकती है।‌ इस सिस्टम का असर उत्तर भारत में भी पड़ेगा। बारिश धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैल जाएगी। सिस्टम के ट्रैक पर नजर रखी जा रही है। आगे और अपडेट मिलने पर भविष्यवाणी की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में 24 जुलाई को 70 प्रतिशत, 25 जुलाई को 72 प्रतिशत और 26 जुलाई को 74 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां लगातार बनी रहेगी। ‌

गुरुवार को 40 प्रतिशत बारिश का अनुमान

कानपुर के परेड में आज एक बार फिर बारिश हुई। जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 24 जुलाई को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री, न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। छिटपुट गरज और आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है। दिन में 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रात में भी छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 25 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में छिटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रात में बादल गरजने के साथ जमकर बारिश होगी। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 91 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा शनिवार 26 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन में 92 प्रतिशत और रात में 56 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 27 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 51 प्रतिशत बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में भी 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 29 जुलाई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 80 प्रतिशत बारिश के साथ 6 मिली मीटर बारिश हो सकती है। रात में भी झमाझम बारिश होने की संभावना है। 70 प्रतिशत के साथ 6 मिमी बारिश हो सकती है। 29 जुलाई को दिन में 70 प्रतिशत के साथ 6 मिमी बारिश हो सकती है। रात में 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।