
आईएमडी ने सीजन के पहले चक्रवात 'दाना' तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में इसका असर पड़ेगा। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांश्रदी के साथ झमाझम बारिश होने की भी संभावना है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि समुद्री तट पर होने वाली हलचल का असर अगले 24 घंटे में पड़ोसी राज्यों पर भी दिखाई पड़ेगा। बिहार, बंगाल, झारखंड सहित अन्य राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कानपुर, लखनऊ, अयोध्या में भी अगले दो से तीन दिनों तक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आज रात में आसमान साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
रविवार के दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम में परिवर्तन आएगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। दिन में बारिश होने की संभावना है। तेज हवाएं भी चल सकती है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम में नमी रहेगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है।
संबंधित विषय:
Updated on:
26 Oct 2024 04:21 pm
Published on:
26 Oct 2024 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
