
UP Weather: मानसून आने के पहले बढ़ते तापमान से लोगों को परेशानी, जाने कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के कानपुर के आसपास जिलों का मौसम गर्म रहेगा। चिलचिलाती गर्मी से जनजीवन बेहाल है। आज तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आसमान भी मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मानसून आने के पहले भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव के मौसम के विषय में-
3 मई इटावा का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शाम को हल्के-फुल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हवा लगभग 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा।
आगामी 4 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में हल्के फुल्के बादल छाए रहेंगे। शाम को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हवा की गति लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है
फर्रुखाबाद का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा।
4 जून का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
कन्नौज का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा। लेकिन शाम को हल्के-फुल्के बादर दिखाई पड़ेंगे। हवा लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
रविवार 4 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हवा लगभग 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक को 3 साल की सजा व 8 लाख जुर्माना, एमपी एमएलए कोर्ट का आदेश
उन्नाव का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साथ रहेगा। हल्के-फुल्के बादल भी आ सकते हैं। हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
4 जून रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवा लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
Published on:
03 Jun 2023 06:30 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
