
Weather update: तापमान 40 डिग्री से ऊपर, हीटवेव से जनजीवन बेहाल, क्या कहता है मौसम विभाग
उत्तर प्रदेश के कानपुर के आसपास के जिलों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। भीषण गर्मी से लोग परेशान है। कमरे के अंदर दुबकने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। आंधी बारिश की कोई संभावना नहीं है। गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।
4 जून इटावा का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में आसमान में हल्के फुल्के बादल छाए रहेंगे। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए होने की संभावना है। आंधी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा।
5 जून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हल्के हल्के बादल भी आ सकते हैं। आंधी बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिम और उत्तर दिशा की हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा।
फर्रुखाबाद का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान से साफ रहेगा। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। हवा की गति लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
5 जून का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान ग्रुप से साफ रहेगा। आंधी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कन्नौज का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हवा लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सकती है।
आगामी 5 जून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। सूरज की तेज किरण लोगों को परेशान करेंगी।
उन्नाव का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। पश्चिम और उत्तर क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा।
5 जून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। आंधी बारिश की कोई संभावना नहीं है। गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।
Published on:
04 Jun 2023 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
