4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लकड़बग्घा के तीन शावकों को देख ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग, चिड़ियाघर प्रशासन को दी गई जानकारी

कानपुर में लकड़बग्घा के शासकों को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन अधिकारी ने बताया कि चिड़ियाघर प्रशासन को इस संबंध जानकारी दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

कानपुर में लकड़बग्घा के तीन शावकों मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। यह शावक आंधी में गिरी बस कोठी के पास चहल कदमी कर रहे थे। ग्रामीणों ने शावकों को देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम में शावकों को सुरक्षित किया। इस संबंध में चिड़ियाघर प्रशासन को जानकारी दी गई। मामला सजेती थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत सजेती थाना क्षेत्र के असधना में उस समय हड़कंप मच गया। जब ग्रामीणों ने लकड़बग्घा के तीन शावकों को बांस कोठी के पास देखा। शावक विगत दिनों आई आंधी में गिर गई बांस कोठी गड्ढे में रह रहे थे। शावकों को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

चिड़ियाघर प्रशासन को दी गई जानकारी

मौके पर पहुंचे वन दरोगा धीरज तिवारी ने शावकों के विषय में जानकारी प्राप्त की। अनुमान लगाया गया कि इन शावकों का जन्म 15 दिन पहले हुआ होगा। जिनकी आंखें खुल चुकी थी। वन विभाग की टीम ने शावकों को सुरक्षित करने की बात कह रहे हैं। शावकों को जन्म देने वाली लकड़बग्घा की भी खोज की जा रही है। वन अधिकारी ने बताया कि चिड़ियाघर प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है। लेकिन लकड़बग्घा के शावकों की मजबूती से ग्रामीणों में दहशत है। ‌