9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather news घने कोहरे की चादर बनी दीवार, हुई खतरनाक, 22 जनवरी को आएगा नया पश्चिमी विक्षोभ

Dangerous thick fog मौसम की दोहरी चाल से जनजीवन प्रभावित है। घने कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विजिबिलिटी में काफी कमी आई है। मौसम वैज्ञानिक ने अगले पांच दिनों तक यह स्थिति रहने की संभावना व्यक्त की है। पश्चिमी विक्षोभ और बारिश को लेकर के भी जानकारी दी गई है।

2 min read
Google source verification
घने कोहरे की चादर बनी खतरनाक

Dangerous thick fog कानपुर और उसके आसपास के इलाकों में आसमान में घने कोहरे की चादर छाई है। विजिबिलिटी करीब शून्य है। कोहरे के कारण ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रहने का अनुमान है‌। जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रह सकता है। जो सामान से 0.4 डिग्री अधिक है। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले पांच दिनों तक सुबह और रात को हल्के से माध्यम कोहरा छाया रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: डीएम के आदेश के बाद इटावा में शीतकालीन अवकाश बढ़ाया गया, जानें अब कब खुलेगा विद्यालय

पश्चिमी विक्षोभ को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी तक उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। जो अब उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों पर आ गया है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी को सक्रिय हो चुका है। दूसरा 22 जनवरी को सक्रिय होगा। जिसके कारण उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम प्रभावित होगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 18 जनवरी को विजिबिलिटी 30 मीटर दर्ज की गई है। यही स्थिति अगले 5 दिनों तक बने रहने की संभावना है। सुबह शाम कोहरा छाया रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी। ‌

कैसा रहेगा कानपुर में आज का मौसम?

कानपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में आज सुबह से घना कोहरा छाया है। रात के अंधेरे में गाड़ियों की रोशनी को घना कोहरा दीवार बनकर रोक रहा है। जिसके कारण विजिबिलिटी करीब शून्य है।‌ मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में तेज धूप निकलेगी। रात को भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन रात बढ़ने के साथ कोहरे का असर भी दिखाई पड़ेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

कैसा रहेगा कानपुर में 20 जनवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सोमवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ सुबह और शाम कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। लेकिन दिन में तेज धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।