
Weather Update Today बर्फीली हवाओं ने पैदा की ठिठुरन, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
कानपुर. दिसंबर के महीने में सर्दी अपना सख्त रूप दिखा रही है। शीतलहर के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। सुबह शाम चलने वाली ठंडी हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही है। सुबह और सूरज ढलते ही शाम के तापमान में काफी गिरावट दर्ज किया जाता है। जिससे लोग ठिठुरने लगते हैं। जिला प्रशासन कहता है कि अलाव की व्यवस्था की गई है। इसकी तस्वीरें भी सामने आती हैं। लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां करता है। कानपुर में बीती रात महापौर ने पुलिस कमिश्नर के साथ खुले में रह रहे लोगों को रैन बसेरा में जाने के लिए कहा। इधर उन्नाव की स्थिति भी गंभीर है। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही बड़े पैमाने पर दिखाई पड़ रही है। जहां कागजों पर अलाव जलाया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह का तापमान लगभग 8 डिग्री के आसपास है जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री होने की संभावना बताई गई है। दिन में सूर्य देवता के दर्शन होने की संभावना है। दुपहरी की धूप से लोगों को राहत मिल सकती है। लेकिन हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी। मौसम विभाग की माने तो शाम को शीतलहर से ठंड फिर बढ़ेगी। रात का तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। आसमान में धुंध छाई रहेगी। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शीतलहर को देखते हुए कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया और खुले में रह रहे लोगों को रैन बसेरा में जाने को कहा। यही नहीं उन्होंने लोगों को रेन बसेरा भिजवाया। बोली रैन बसेरा में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें
उन्नाव में भी शीतलहर के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, गांधीनगर, हरदोई पुल, पुलिस लाइन ऑफिस, सब्जी मंडी, बस अड्डा सहित अन्य स्थानों पर खुले में लोगों की भीड़ अब तक देखी जा सकती थी। लेकिन शाम होती ही यहां सन्नाटा पसर जाता है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार लगातार अलाव जलाने के विषय में निर्देश देते हैं। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है। इस संबंध में रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री ने बताया कि ठंड से कांप रहा है। लेकिन कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं है। डीएम के आदेश का असर अधीनस्थों पर दिखाई नहीं पड़ता है। फिलहाल मौसम विभाग की माने तो और कई दिनों तक रहने वाली है।
Published on:
24 Dec 2021 08:10 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
