17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather update: बादलों के बीच अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन, आज और कल के मौसम का हाल

मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आ रहा है। जब अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather update: बादलों के बीच अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन, आज और कल के मौसम का हाल

Weather update: बादलों के बीच अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन, आज और कल के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हवा भी चल सकती है। बारिश होने की संभावना नहीं है। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। आइए जानते हैं इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, उन्नाव में मौसम कैसा रहेगा।

इटावा का मौसम

इटावा में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री रहने की उम्मीद है। दोपहर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। 16 अप्रैल रविवार के दिन न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 42 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी आशंका है।

कन्नौज का मौसम

आज कन्नौज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 42 डिग्री रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम का तापमान 34 से 39 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। 16 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 45 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

फर्रुखाबाद का मौसम

फर्रुखाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री रहने की उम्मीद है। यहां पर भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 16 अप्रैल रविवार अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन होगा। जब तापमान 43 डिग्री पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें: Etawah: आगजनी की घटना में 13 सौ लोगों की मौत, 66 अग्निशमन सेवा कर्मी शहीद, दी गई श्रद्धांजलि

उन्नाव का मौसम

आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में हवा भी चलने की संभावना है। 15 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 42 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे।